एक्सप्लोरर

दबंगों की पिटाई से घायल युवक ने तोड़ा दम, कुछ दिन पहले मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

कानपुर में कुछ दिन पहले एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके तनाव व्याप्त है.

कानपुर: कानपुर में दबंगों की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. 10 जून को हुई युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वहीं, युवक की मौत की खबर से क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है. जिसके चलते क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. बवाल की आशंका के चलते भारी पुलिसबल की मौजूदगी में मृतक का तिम संस्कार हुआ. घटना शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बर्राजपुर की है. जहां रहने वाले एहसान फारूखी का क्षेत्रीय दबंगों से विवाद हो गया. जिसके बाद दबंगों ने उसे जमकर पीटा, जिसके बाद घायल एहसान को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान एहसान की मौत हो गयी.

अभिषेक के खिलाफ दर्ज की गई FIR

एहसान के परिजनों ने 10 जून को शिवराजपुर थाने में अभिषेक सिंह उर्फ टोनी ठाकुर औऱ उसके दस दोस्तों पर मामला दर्ज कराया. जिसमें उन्होंने कहा कि एहसान का अपहरण करने के बाद आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा औऱ मरणासन्न करके छोड़ा. वहीं, तीन दिन बाद मामले में पुलिस ने आरोपी पक्ष से भी मामला दर्ज कर लिया. अभिषेक सिंह उर्फ टोनी ठाकुर ने एहसान और उसके साथियो द्वारा हमला कर मारपीट करने की बात कही. अभिषेक ने अपनी तहरीर में लिखा कि एहसान ने उसे जान से मारने के लिए उस पर फायरिंग की. जिसके बाद बाबा ऑटो की दुकान में लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया जबकि वह भागने में सफल रहा.

एहसान पर क्रास FIR

इस पर पुलिस ने एहसान व उसके साथियों पर जान से मारने के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया. एहसान के परिजनों का कहना है कि वह बिरयानी खाने के लिए निकला था. बिरयानी की दुकान में एहसान का विवाद क्षेत्रीय दबंग प्रधानपुत्र अभिषेक उर्फ टोनी ठाकुर से हो गया. एहसान के पास अवैध असलहा था लेकिन अभिषेक के साथियों के दौड़ाने पर वह बाबा ऑटो की दुकान में घुसने लगा. जहां इन लोगों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी. जिसके बाद वह उसे कार में डाल कर ले गए और मरणासन्न करके छोड़ गए. वहीं, इलाज के दौरान एहसान की मौत हो जाने के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया. पुलिस की मौजूदगी में एहसान को सुपुर्दे खाक किया गया. मीडिया के सवालों से पुलिस बचती रही और रात 11 बजे वीडियो बयान सोशल मीडिया में वायरल किया. सीओ बिल्हौर राजेश कुमार ने मामले  में उचित कार्रवाई करने की बात कही. 

जिस शख्स की पिटाई से मौत हो गयी उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महज मामला दर्ज करने की रस्म अदायगी की. आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बजाए उनकी तहरीर पर क्रास FIR दर्ज कर ली. ऐसे में पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेंडिंग मुकदमे 10 लाख के पार, जजों की संख्या भी स्वीकृत पदों से 40% कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget