एक्सप्लोरर

यूपी: दहेज की मांग पूरी न होने पर वापस लौटी बारात, आहत पिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

यूपी के फतेहपुर में एक दर्दनाक वाकया सामने आया है. यहां दहेज की मांग पूरे न होने की वजह से बारात वापस लौट गई. यही नहीं कुछ दिन बाद बेटी भी कहीं चली गई. इस घटनाक्रम से आहत पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी.

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले अधेड़ ने बेटी की बारात न आने से आहत होकर मौत को गले लगा लिया. पिता की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया. घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर लड़के पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

लापता हुई बेटी

फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय राम सुफल निषाद की पुत्री माला देवी की शादी हमीरपुर जिले में तय हुई थी. इसी महीने 6 दिसंबर को बारात आनी थी लेकिन दहेज़ की मांग न पूरी होने के कारण बाराती बारात लेकर लड़की के घर नहीं आये, जिसके बाद पीड़ित पिता ने इस घटना की लिखित शिकायत एसपी के समक्ष पेश होकर की थी, जिसके बाद पुलिस इस पूरे घटनाक्रम के जांच में जुटी ही थी कि इस मामले में एक नया घटनाक्रम सामने आ गया. गुरुवार की शाम को जिस पुत्री माला देवी की बारात आनी थी, वह अचानक घर से संदिग्ध अवस्था में गायब हो गई. जब देर रात तक जब राम सुफल की पुत्री अपने घर वापस नहीं आई तो पिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं इस मामले में भी मृतक की बड़ी बेटी प्रीति देवी का आरोप है कि लड़का छैद्दू पुत्र रामगोपाल निवासी मनोहर थाना हमीरपुर के साथ शादी तय हुई थी, वह बारात लेकर नहीं आये. जिसके बाद से मृतक पिता दुखी रहता था और बीती शाम घर से जंगल गई पुत्री अचानक गायब हो गई और देर रात तक जब पुत्री अपने घर वापस नहीं आई तो पिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस जांच में जुटी

इस पूरे मामले में एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि बिंदकी के नया पुरवा गांव से पुलिस को सुचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने सुसाइड किया है. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए पाया कि राम सुफल नामक व्यक्ति ने सुसाइड किया है. इनके परिवार में सात बेटियां है और तीन पुत्र हैं. इनकी एक बेटी की शादी हमीरपुर में तय हुई थी, बारात न आने से काफी आहत थे. जहां स्थानीय लोग व थाने के द्वारा इस मामले में पंचायत कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की थी और इस मामले में रास्ता न निकल पाने से वह काफी आहत थे. परिजनों की तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को अभियुक्त बनाया गया है और गिरफ्तारी के लिये टीमों को दिशा निर्देश दे दिया गया है. जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी की जायेगी और एडिशनल एसपी द्वारा पूरे मामले की जांच कराई जायेगी.

ये भी पढ़ें.

योगी सरकार पर जमकर बरसे आप सांसद संजय सिंह, कहा- 'ये झूठे बेईमान लोग हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget