एक्सप्लोरर

शामली: नाबालिग की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार, रेप में नाकाम रहने पर दिया था वारदात को अंजाम

यूपी के शामली में नाबालिग की हत्या के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक युवक ने नाबालिग के साथ रेप की कोशिश की थी

मेरठ, एबीपी गंगा। शामली पुलिस ने पांच दिन पूर्व हुई नाबालिग किशोरी के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा, एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। हत्यारे ने पहले तो नाबालिग किशोरी के साथ रेप करने की कोशिश की और जब वह वहशी दरिंदा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया तो उसने किशोरी की गमछे से गला घोट कर हत्या कर दी थी और शव को गन्ने के खेत में फेंक कर फरार हो गया था। हत्यारा साल 2015 में भी गांव के ही एक नाबालिग किशोरी से रेप करने के मामले में जेल जा चुका है।

आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली के थाना गढ़ी पुख्ता क्षेत्र के कैल शिकारपुर का है, जहां पर पांच दिन पूर्व एक नाबालिग के किशोरी अपने घर से दोपहर में खेत पर अपने पिता के लिए खाना लेकर निकली थी। लेकिन जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने किशोरी को ढूंढना शुरू किया और पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी पूरे मामले की जानकारी ली और किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका जिसके बाद देर रात एक किशोरी का गन्ने के खेत में शव पड़ा होने की सूचना खेत से आ रहे किसान ने ग्रामीणों को दी जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और किशोरी के शव को गन्ने के खेत से बरामद कर लिया था। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुट गई थी। जिसके बाद आज शामली पुलिस ने गांव के ही रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा और मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक हत्यारा गांव में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता को देख रहा था और जब उसने किशोरी को खेत की तरफ जाते हुए देखा तो वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर किशोरी के पीछे चल दिया और उसे जबरन के खेत में खींच लिया और उसके साथ रेप करने की कोशिश की लेकिन जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो उसने अपने गमचे से लड़की के मुंह और गले को बांध दिया था जिस कारण किशोरी की मौत हो गई और हत्यारा उसके शव को गन्ने के खेत में छोड़कर वहां से फरार हो गया था और जब गांव वालों ने लड़की गुम होने की सूचना पर खोजबीन शुरू की तो वह भी गांव वालों के साथ सबसे आगे चलकर लड़की को ढूंढने में जुटा हुआ था।

लेकिन पुलिस की जांच और सर्विलांस टीम की जांच के आधार पर पुलिस ने आज इस हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें उसने किशोरी के साथ रेप करने और अपने मंसूबों में कामयाब न होने पर गमछे से उसका गला घोटकर उसे मौत के घाट उतारने की बात कबूली है। हत्यारा गांव के ही अनुज उर्फ भोला को पुलिस ने ठिरवा तिराहे से उस समय धर दबोचा जब वह बाइक पर सवार होकर कहीं भागने की फिराक में था।

पकडे गए हत्यारे पर वर्ष 2015 में भी गांव की ही एक लडकी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 376, 511 के साथ-साथ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया था लेकिन इस मामले में गवाहों के पक्षद्रोही हो जाने के कारण कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। जेल से बरी होने के बाद वह सारा दिन नशे में धुत्त रहता था।

जिस दिन किशोरी की हत्या हुई गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था जहां आरोपी भी मौजूद था। इसी दौरान उसे किशोरी खेत पर जाते दिखाई दी जिसका उसने पीछा करना शुरू कर दिया और सुनसान रास्ते पर एक खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने अंगोछे से उसका गला दबा दिया जिससे किशोरी की मौत हो गयी और आरोपी मौके से फरार हो गया।

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी के गायब होने के बाद ग्रामीणों द्वारा की जा रही खोजबीन में आरोपी सबसे आगे रहा। एएसपी ने बताया कि दोपहर के समय किशोरी अपने पिता के लिए खेत पर खाना देने गयी थी लेकिन उसके बाद से ही लापता हो गयी थी। चिंतित परिजनों व ग्रामीणों ने किशोरी की गांव में कई स्थानों पर काफी खोजबीन भी की, इसी दौरान आरोपी भी ग्रामीणों के साथ किशोरी की खोजबीन में सबसे आगे रहा था जिसके कारण परिजन अथवा किसी भी ग्रामीण को आरोपी पर शक नहीं हुआ था। लेकिन पुलिस की जांच पडताल में आरोपी अनुज की स्थिति संदिग्ध मिली। जिसके बाद पुलिस ने उस पर अपना शिकंजा कसा और आखिरकार उसे दबोचकर मामले का खुलासा कर दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Agra MLC Result: अखिलेश यादव ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
किरेन रिजिजू ने अखिलेश यादव को बताया दोस्त, राहुल गांधी और खरगे पर साधा निशाना
किरेन रिजिजू ने अखिलेश यादव को बताया दोस्त, राहुल गांधी और खरगे पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget