एक्सप्लोरर

मैनपुरी: जमीन विवाद में दलित दंपति को दबंगों ने पीटा, जूते में पेशाब पिलाया, वीडियो वायरल

Mainpuri News:पीड़ित दंपति के मुताबिक उनकी आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर तहसीलदार ने एक दिन पहले राजस्व विभाग की टीम के साथ नापजोख कर कब्जा दिलाया था. जिस पर दबंगों ने ऐसा सुलूक किया.

यूपी के मैनपुरी में दलित उत्पीड़न की एक शर्मनाक वारदात सामने आई है. यहां एक दलित दंपति ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद के चलते दबंगों ने उनकी पिटाई की और जूते में पेशाब भरकर जबरन पिलाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. फ़िलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित दंपति के मुताबिक  उनकी आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर तहसीलदार ने एक दिन पहले राजस्व विभाग की टीम के साथ नापजोख कर कब्जा दिलाया था. इससे नाराज गांव के विजेंद्र उर्फ टिंकू, शीलेश, सुषमा, और सनी ने दंपति पर हमला किया. आरोपियों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, जातिसूचक गालियां दीं, और दंपति को पास के एक मकान में बंद कर जूते में पेशाब पिलाया. पीड़िता ने बताया कि यह कृत्य उनके धर्म को भ्रष्ट करने के लिए किया गया.

वायरल वीडियो से खुलासा
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित दंपति अपनी आपबीती बता रहे हैं. वीडियो में दंपति रोते हुए अपनी बेबसी और अपमान का जिक्र कर रहे हैं. इसने स्थानीय समुदाय आक्रोश बढ़ गया है. पीड़ित दंपति ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा और कार्रवाई की मांग की.

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
इस बारे में सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है. कोतवाली पुलिस को तहरीर के आधार पर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. यदि आरोप सही पाए गए, तो दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

इटावा कांड की याद
यह घटना इटावा में यादव कथावाचक पर पेशाब छिड़कने की घटना के बाद आई है, जिसे "शुद्धिकरण" का नाम दिया गया था. मैनपुरी की इस घटना को लेकर दलित संगठनों के साथ राजनीतिक दलों में आक्रोश पैदा कर दिया है. चेतावनी दी गयी है कि अगर जल्द दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आन्दोलन होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IndiGo Airline Crisis: DGCA का 10% फ्लाइट कट ऑर्डर! इंडिगो के लिए झटका नहीं, राहत जैसा! क्यों? पढ़िए पूरी सच्चाई
DGCA का 10% फ्लाइट कट ऑर्डर! इंडिगो के लिए झटका नहीं, राहत जैसा! क्यों? पढ़िए पूरी सच्चाई
राहुल गांधी पर कंगना रनौत का विवादित बयान! संसद परिसर में कहा- 'चरित्र में कोई ताकत नहीं इसलिए मैं...'
राहुल गांधी पर कंगना रनौत का विवादित बयान! संसद परिसर में कहा- 'चरित्र में कोई ताकत नहीं इसलिए मैं...'
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी

वीडियोज

Aniruddhacharya Controversy: महिलाओं का अपमान करना कब बंद करेंगे बाबा?
UP News: यूपी BJP चीफ का नाम फाइनल, इस दिन होगी अनाउंसमेंट | UP BJP Chief
अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ीं: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी मामले में कोर्ट ने मंजूर की याचिका
US vs China Trade War: 47% Tariffs भी नहीं रोक पाए China का असली मास्टरमाइंड प्लान क्या है?
Varanasi में छात्रों का बवाल, पुलिस ने किया हिसाब ! | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IndiGo Airline Crisis: DGCA का 10% फ्लाइट कट ऑर्डर! इंडिगो के लिए झटका नहीं, राहत जैसा! क्यों? पढ़िए पूरी सच्चाई
DGCA का 10% फ्लाइट कट ऑर्डर! इंडिगो के लिए झटका नहीं, राहत जैसा! क्यों? पढ़िए पूरी सच्चाई
राहुल गांधी पर कंगना रनौत का विवादित बयान! संसद परिसर में कहा- 'चरित्र में कोई ताकत नहीं इसलिए मैं...'
राहुल गांधी पर कंगना रनौत का विवादित बयान! संसद परिसर में कहा- 'चरित्र में कोई ताकत नहीं इसलिए मैं...'
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी
पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने कंफर्म किया रिलेशनशिप, क्रिकेट होस्ट को कर रहीं डेट
पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने कंफर्म किया रिलेशनशिप, क्रिकेट होस्ट को कर रहीं डेट
रोमानिया की करेंसी का भारत में कितना होता है मूल्य? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; इनकी रहती है डिमांड
रोमानिया की करेंसी का भारत में कितना होता है मूल्य? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; इनकी रहती है डिमांड
Kidney Damage: सुबह बिस्तर छोड़ते ही दिखने लगते हैं किडनी डैमेज होने के ये 5 असामान्य लक्षण, 89 पर्सेंट लोग इग्नोर करके हो जाते हैं बीमार
सुबह बिस्तर छोड़ते ही दिखने लगते हैं किडनी डैमेज होने के ये 5 असामान्य लक्षण, 89 पर्सेंट लोग इग्नोर करके हो जाते हैं बीमार
आपके एरिया में हो रही बिजली चोरी तो ऐसे करें शिकायत, इनाम देगी यह सरकार
आपके एरिया में हो रही बिजली चोरी तो ऐसे करें शिकायत, इनाम देगी यह सरकार
Embed widget