एक्सप्लोरर

Mahoba News: बुलडोजर लेकर निकले DM और SP, शहर में मचा हड़कंप, अवैध कब्जों को लेकर दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश सरकार अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर सख्त है. ऐसे में शासन के निर्देश पर महोबा के डीएम और एसपी शहर में बुलडोजर लेकर निकलें. जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर सख्त है. ऐसे में शासन के निर्देश पर महोबा (Mahoba) के डीएम और एसपी शहर में बुलडोजर लेकर निकलें. जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. नगर पालिका, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित शहर में भ्रमण करते हुए डीएम ने अतिक्रमण के स्थानों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य बाजार में पहुंचकर लोगों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत डीएम और एसपी ने दी है. यही नहीं जिला अधिकारी ने बताया कि अभी तक जनपद में 10 अवैध कब्जों को हटाया जा चुका है और आगे भी यह कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी.

दिए गए सख्त निर्देश
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए सख्ती दिखा रहे हैं. उनका बुलडोजर प्रदेश में जगह-जगह अवैध कब्जों को हटाने ने जुटा है. सीएम योगी के निर्देश पर ही महोबा के डीएम और एसपी भी शाम के समय शहर में बुलडोजर लेकर निकले. शहर के आल्हा चौक, उदल चौक और मुख्य बाजार होते हुए सड़क पर यह काफिला जहां से भी गुजरा अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई. डीएम ने पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शहर में अतिक्रमण के स्थान चिन्हित कर कार्रवाई की जाए. 

UP: सरकारी स्कूलों को गोद लेंगे यूपी के अधिकारी, शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जारी हुआ ये निर्देश

क्या दी चेतावनी?
खुद डीएम मनोज कुमार और एसपी सुधा सिंह सहित सभी आला अधिकारी अतिक्रमण को चिन्हित करते देखे गए. वहीं देर शाम शहर में घूम-घूम कर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया जहां पर सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण है. साथ ही बाजार में व्यापारियों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर भी प्रशासनिक अमला सख्ती दिखाता देखा गया है. यहीं नहीं प्रशासनिक अमलें के साथ ही चल रही बुलडोजर मशीन से अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर चेतावनी दी गई है. जिला अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में महोबा शहर के सभी स्थानों पर देर शाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पैदल गस्त कर लोगों से अपने-अपने अतिक्रमण हटाने की अपील की. इस दौरान चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो फिर प्रशासन का बुलडोजर चलाया जाएगा. 

क्या बोले डीएम?
डीएम मनोज कुमार बताते हैं कि शासन का निर्देश मिला है. जिसके तहत अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी जा रही है. इसके तहत अभियान भी चलाया जा रहा है और अभी तक जनपद में 10 ऐसे स्थान है जहां पर सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जों को बुलडोजर से हटाया जा चुका है. आगे भी यह कार्रवाई लगातार की जाएगी. कहीं भी अवैध कब्जे ना तो बर्दाश्त किए जाएंगे और ना ही अवैध कब्जे होने दिए जाएंगे. इसके लिए डीएम द्वारा मजिस्ट्रेट टीम भी गठित की गई है.

ये भी पढ़ें-

UP News: जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति का निर्देश, यूपी की जेलों में आध्यात्मिक मंत्रों का होगा उच्चारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन
राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने लिए रामपुर जाएगा सपा डेलीगेशन, ध्वस्तीकरण रोकने के लिए प्रशासन को देगा ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने लिए रामपुर जाएगा सपा डेलीगेशन, ध्वस्तीकरण रोकने के लिए प्रशासन को देगा ज्ञापन
Varanasi News: सावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था से नहीं होगा खिलवाड़, कैंट रेलवे स्टेशन में नॉनवेज बिक्री पर रोक
सावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था से नहीं होगा खिलवाड़, कैंट रेलवे स्टेशन में नॉनवेज बिक्री पर रोक
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की यह टिप्प्णी बनी चर्चा का विषय
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की इस टिप्पणी पर चर्चा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget