एक्सप्लोरर

महोबा जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा बंद, मरीजों को बढ़ा आर्थिक बोझ और रोजाना हो रहे परेशान

UP News: सीटी स्कैन सेंटर इंचार्ज प्रियंका ने बताया कि यह समस्या डेढ़ माह से बनी हुई है. बारिश के दौरान पानी भरने से मशीन बंद करनी पड़ती है, क्योंकि इसे चालू करने पर खराब होने का डर है.

महोबा जिला अस्पताल में लाखों रुपये की कीमत वाली सीटी स्कैन मशीनें पिछले एक माह से ठप पड़ी हैं. लगातार हो रही बारिश के चलते सीटी स्कैन कक्ष में पानी भर जाने से मशीनों को नुकसान का खतरा पैदा हो गया है. जलभराव रोकने और मशीनों की विद्युत फिटिंग को जमीन से हटाकर नए सिरे से लगाने की आवश्यकता है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है.

अस्पताल में रोजाना करीब 30 मरीज सीटी स्कैन के लिए आते हैं, लेकिन सेवा बंद होने से मरीजों को मजबूरी में निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है. जहां जांच महंगी होने से उनका आर्थिक बोझ बढ़ रहा है. पहले यह सुविधा जिला अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध थी, जिससे मरीजों को राहत मिलती थी. संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर अभय प्रताप सिंह ने बीते दिनों सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण कर जल्द सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया था, मगर अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है. 

सीटी स्कैन सेंटर इंचार्ज प्रियंका ने बताया कि यह समस्या डेढ़ माह से बनी हुई है. बारिश के दौरान पानी भरने से मशीन बंद करनी पड़ती है, क्योंकि इसे चालू करने पर खराब होने का डर है. मशीन की मरम्मत बेहद महंगी और मुश्किल है, इसलिए स्टाफ भी सतर्कता बरत रहा है. अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि मशीनों के रखरखाव में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे तकनीकी स्टाफ और मरीज दोनों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. 

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सुविधा के शुरू होने से पहले मरीजों को बाहर जाकर जांच करानी पड़ती थी. अस्पताल में सेवा शुरू होने के बाद काफी राहत मिली थी, लेकिन अब पिछले एक माह से सेवा बंद होने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं.

CM योगी आदित्यनाथ के घर में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद, भीम आर्मी चीफ ने उठाए ये 6 मुद्दे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget