एक्सप्लोरर

UP News: पांच हजार बिस्किटों से बनाया गया केदारनाथ मंदिर का मॉडल, संगम किनारे बना आकर्षण का केंद्र

Mahashivratri 2024: बिस्कुट से बने केदारनाथ मंदिर के मॉडल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग संगम तट पर मौजूद थे. जाति धर्म के बंधन से परे तमाम लोगों ने इसे देखा और कलाकारों की तारीफ की.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में महाशिवरात्रि के मौके पर बिस्कुटों से बाबा केदारनाथ के भव्य मंदिर की आकृति बनाई गई. माघ मेला क्षेत्र में संगम के किनारे बिस्कुटों से बनाया गया केदारनाथ मंदिर का यह मॉडल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा. मंदिर के मॉडल को पांच हजार बिस्किट से तैयार किया गया. इसे इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के फाइन आर्टस डिपार्टमेंट के अजय गुप्ता और उनकी टीम ने चार दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद तैयार किया.

उत्तराखंड के केदारनाथ का मंदिर बारह ज्योतिर्लिंग और चार धामों में एक है. इसे भगवान भोलेनाथ का बड़ा तीर्थ स्थल कहा जाता है. मान्यता है कि बेहद सौभाग्यशाली लोग ही वहां दर्शन कर पाते हैं. प्रयागराज में महाशिवरात्रि के मौके पर केदारनाथ के इसी मंदिर के स्वरूप को बिस्किटों से बनी आकृति के जरिए दिखाया गया. बिस्कुट से बने केदारनाथ मंदिर के मॉडल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग संगम तट पर मौजूद थे. जाति धर्म के बंधन से परे तमाम लोगों ने इसे देखा और कलाकारों की तारीफ की.

मंदिर के मॉडल को देखने के बाद लोगों का कहना था कि उन्होंने बिस्कुट के जरिए केदारनाथ मंदिर के स्वरूप को पहली बार देखा है. यह उनका सौभाग्य है कि वह महाशिवरात्रि के मौके पर माघ मेले में संगम तट पर बाबा केदारनाथ के मंदिर के मॉडल के दर्शन कर पा रहे हैं. इस मौके पर मंदिर के आकृति के सामने शंखनाद कर आरती भी की गई और देश दुनिया में सुख समृद्धि कायम रहने की प्रार्थना भी की गई.

महाशिवरात्रि का पर्व कल संगम नगरी प्रयागराज में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. इस मौके पर माघ मेले में पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करेंगे. महाशिवरात्रि के पर्व के साथ ही प्रयागराज में संगम तट पर लगे माघ मेले का औपचारिक तौर पर समापन भी हो जाएगा.

Hamirpur News: कानपुर गैंगरेप पीड़िता के पिता ने भी की खुदकुशी, समझौते का बनाया जा रहा था दबाव

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर में विनीत हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर पर बवाल, ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला
गाजीपुर में विनीत हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर पर बवाल, ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला
गाजियाबाद: सूर्या के कातिल के एनकाउंटर के बाद पहला जुम्मा, 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती
गाजियाबाद: सूर्या के कातिल के एनकाउंटर के बाद पहला जुम्मा, 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती
2027 चुनाव से पहले OP राजभर को याद आए मुलायम सिंह, 13 साल पुराने बयान का जिक्र कर किया बड़ा दावा
2027 चुनाव से पहले OP राजभर को याद आए मुलायम सिंह, 13 साल पुराने बयान का जिक्र कर किया बड़ा दावा
CM योगी के जन्मदिन पर संभल में हुई पूजा अर्चना, वाराणसी में काटा 54 किलो का लड्डू केक
CM योगी के जन्मदिन पर संभल में हुई पूजा अर्चना, वाराणसी में काटा 54 किलो का लड्डू केक

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य...', अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके
'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य...', अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके
2027 चुनाव से पहले OP राजभर को याद आए मुलायम सिंह, 13 साल पुराने बयान का जिक्र कर किया बड़ा दावा
2027 चुनाव से पहले OP राजभर को याद आए मुलायम सिंह, 13 साल पुराने बयान का जिक्र कर किया बड़ा दावा
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
“काश वह अभी स्कूल में होता…” वैभव सूर्यवंशी से खौफ में दिखे पैट कमिंस, 15 साल के बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात
“काश वह अभी स्कूल में होता…” वैभव सूर्यवंशी से खौफ में दिखे पैट कमिंस, 15 साल के बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
Khan sir life story: कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
AI Next Big Technology: भविष्य में कितने खतरनाक साबित होंगे क्वांटम कंप्यूटर, एन्क्रिप्टेड सिस्टम को कैसे कर लेंगे हैक?
भविष्य में कितने खतरनाक साबित होंगे क्वांटम कंप्यूटर, एन्क्रिप्टेड सिस्टम को कैसे कर लेंगे हैक?
Embed widget