एक्सप्लोरर

Hamirpur News: कानपुर गैंगरेप पीड़िता के पिता ने भी की खुदकुशी, समझौते का बनाया जा रहा था दबाव

UP News: कानपुर गैंगरेप की शिकार दो नाबालिग बहनों ने खुदकुशी कर ली थी. अब एक बेटी के पिता ने भी पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी. पीड़ित परिवार पर मुकदमा वापस लेने के लिए बनाया जा रहा था.

Hamirpur Crime News: कानपुर गैंगरेप की शिकार दो नाबालिग बहनों में से एक के पिता ने खुदकुशी कर ली है. पीड़ित परिवार हमीरपुर के सिसोलर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. कानपुर के घाटमपुर में ईंट भट्टे पर काम गए करने गए परिवार की दो बेटियों से गैंगरेप की घटना सामने आयी थी. दरिंदों ने गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया था. घटना से आहत होकर दोनों बहनों ने खुदकुशी कर ली थी. सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

कानपुर गैंगरेप पीड़िता के पिता ने की खुदकुशी

आरोप है कि भट्टा संचालक की तरफ से पीड़ित परिवार को राजीनामा करने की धमकी दी जा रही थी. धमकी से तंग आकर एक बच्ची के पिता ने खुदकुशी कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है. सिसोलर थाना क्षेत्र का रहने वाला परिवार घाटमपुर स्थित ईंट भट्टा पर दीपावली के बाद मजदूरी करने गया था. ईंट भट्टा के ठेकेदार रामस्वरूप, रज्जू, संजू ने दोनों बेटियों को शराब पिलाने के बाद गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

परिवार पर समझौते का बनाया जा रहा था दबाव

आरोपियों ने वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया था. ब्लैकमेलिंग से आहत होकर दोनों लड़कियों ने 29 फरवरी को ईंट भट्टा के पास पेड़ पर एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी थी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों रामस्वरूप, रज्जू और संजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. रज्जू और संजू के मोबाइल में दोनों किशोरियों की आपत्तिजनक फोटो मिलने पर पुलिस ने डिलीट कर दिया. मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया था.

घटना के तीसरे दिन 2 मार्च को दोनों किशोरियों का शव घाटमपुर पुलिस की देखरेख में पैतृक गांव भेजा गया. सिसोलर पुलिस और घाटमपुर पुलिस की मौजूदगी में दोनों किशोरियों का अंतिम संस्कार किया गया. आरोप है कि घटना के बाद से ईंट भट्टा संचालक लगातार पीड़ित परिवार को मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे थे. एक दिन पहले घाटमपुर से आकर एक महिला ने पीड़ित परिवार को धमकी भी दी थी. धमकी से आहत बच्चियों के एक पिता ने गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सिसोलर पुलिस ने बताया कि आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है. फिलहाल अभी तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है. परिवार की तरफ से तहरीर मिलने पर एक्शन लिया जाएगा. मृतक के परिजन बेहद डरे हुए हैं. कुछ भी बोलने और बताने को तैयार नहीं हैं. 

UP Crime: मिट्टी को लेकर दो भाइयों मे खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, एक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget