एक्सप्लोरर

Mahant Narendra Giri Death: सीबीआई ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों की मांगी कस्टडी रिमांड 

Mahant Narendra Giri Death:सीबीआई (CBI) ने मुख्य आरोपी स्वामी आनंद गिरि (Anand Giri), हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी रहे आद्या तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी की कस्टडी रिमांड मांगी है. 

CBI Probe Mahant Narendra Giri Death Case: अखाड़ा परिषद के दिवंगत अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की खुदकुशी के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों का  कस्टडी रिमांड मांगी है. मजिस्ट्रेट के यहां अर्जी दाखिल कर जांच एजेंसी ने 10 दिनों का कस्टडी रिमांड की मांग की है. सीबीआई ने मुख्य आरोपी स्वामी आनंद गिरि, हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी रहे आद्या तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी की कस्टडी रिमांड मांगी है. 

सीजेएम कोर्ट में कल हो सकती है सुनवाई 
बता दें कि, महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. तीनों फिलहाल 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल में है. सीबीआई की अर्जी पर प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में कल सुनवाई हो सकती है. आनंद गिरि के वकील सीबीआई की अर्जी का विरोध करेंगे. सीबीआई टीम के जांच अधिकारी एडिशनल एसपी के एस नेगी की तरफ से अर्जी दाखिल की गई है.

वकील से वसीयत कॉपी मांगी जाएगी
महंत नरेंद्र गिरि खुदकुशी केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. महंत नरेंद्र गिरि की वसीयत तैयार करने का दावा करने वाले वकील से निरंजनी अखाड़े के संत संपर्क करेंगे और दस्तावेज मांगेंगे. निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी  ने एबीपी गंगा से की गई खास बातचीत में ये जानकारी दी थी. रवींद्र पुरी ने कहा था कि, वकील ऋषि शंकर द्विवेदी से मुलाकात कर उनसे वसीयत की कॉपी मांगी जाएगी. वसीयत अगर रजिस्टर्ड हुई तो उस पर कोई सवाल नहीं उठाया जाएगा साथ ही वसीयत की कॉपी दिखाकर कानून के जानकारों से ली जानकारी भी लाएगी. 

टाली भी जा सकती है षोडसी की रस्म
महंत रवींद्र पुरी ने एक और बड़ी व अहम जानकारी दी थी. रवींद्र पुरी ने बताया था कि, सीबीआई अफसरों से बातचीत के बाद ही महंत नरेंद्र गिरि के षोडसी की तारीख तय की जाएगी. षोडसी में देशभर के साधु-संत और श्रद्धालु जुटेंगे. जांच में कोई बाधा ना आए, इसलिए आगे कुछ दिनों के लिए षोडसी की रस्म टाली भी जा सकती है. षोडसी के दिन ही संतों की बैठक कर उत्तराधिकारी के बारे में भी फैसला लिया जा सकता है. 

रोक दी जाएगी चादर पोशी की रस्म
उत्तराधिकारी पर कोई फैसला लेने से पहले सीबीआई जांच का रुख भी देखेंगे साधु-संत. अगर सीबीआई की जांच में बलबीर गिरि दायरे में आए तो उनकी चादर पोशी की रस्म रोकी जाएगी. वसीयत अगर सही हुई तो उसी आधार पर बलबीर गिरि की ताजपोशी कर दी जाएगी. 

संदिग्ध हालात में हुई थी मौत
बता दें कि, महंत नरेंद्र गिरि बीते सोमवार को बाघंबरी मठ स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए थे. प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गिरि की मौत फांसी के कारण दम घुटने से हुई है. उत्तर प्रदेश पुलिस की एक जांच के अनुसार, महंत को आखिरी बार सोमवार को दोपहर के भोजन के बाद अपने कमरे में प्रवेश करते देखा गया था. शाम को उनके शिष्यों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया. जब उनके शिष्यों ने दरवाजा तोड़ा और कमरे में प्रवेश किया तो उन्होंने नरेंद्र गिरि को छत से लटका पाया.

कथित सुसाइड नोट बरामद
पुलिस ने महंत के कमरे से कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया था. महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन लोगों आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को यूपी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. 

ये भी पढ़ें:

UP Politics: ओवैसी बोले- सपा, बसपा कांग्रेस की चुप्पी का मतलब समझे मुसलमान, एक होकर करना होगा वोट

Yogi Cabinet Expansion: यूपी में योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जानें- कौन हैं शपथ लेने वाले नए 7 मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget