एक्सप्लोरर

Prayagraj: महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले में अब खुदकुशी के एंगल पर ही जांच कर रही है CBI

Narendra Giri Case: सीबीआई इस चर्चित मामले में कई बार बाघम्बरी मठ के नए महंत और नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी बलबीर गिरि के साथ ही कई सेवादारों व संतों से पूछताछ कर चुकी है.

Mahant Narendra Giri Death Case: साधू संतों की सबसे बड़ी संस्था अखाड़ा परिषद के दिवंगत अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई (CBI) ने अब अपनी जांच खुदकुशी के एंगल पर ही फोकस कर दी है. दरअसल दो हफ्ते की जांच में सीबीआई को अभी तक इस मामले में हत्या का कोई क्ल्यू नहीं मिल सका है. न ही किसी नजदीकी ने हत्या को लेकर पुख्ता तरीके से बयान दिया है या फिर आशंका जताई है. ऐसे में सीबीआई अब यह मान चुकी है कि महंत नरेंद्र गिरि की हत्या नहीं हुई थी और उन्होंने खुदकुशी ही की थी. हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि अगर महंत नरेंद्र गिरि ने खुदकुशी ही की थी तो उसके लिए आनंद गिरि (Anand Giri) ही ज़िम्मेदार हैं या फिर कोई दूसरा.

वैसे सीबीआई अब तक की पूछताछ में आनंद गिरि से भी कुछ ख़ास नहीं उगलवा सकी है. आनंद गिरि की बॉडी लैंग्वेज और कस्टडी में मीडिया को दिए गए दो लाइन के कुछ संदेश भी यही संकेत कर रहे हैं कि वह अपनी भूमिका को लेकर डरने के बजाय आत्मविश्वास से लबरेज दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में जांच एजेंसी सीबीआई के सामने महंत नरेंद्र गिरि को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाते हुए शिकंजा कसना कतई आसान नहीं होगा.

सीबीआई अब इस बात का पता लगाने में जुटी है

सीबीआई इस चर्चित मामले में कई बार बाघम्बरी मठ के नए महंत और नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी बलबीर गिरि के साथ ही कई सेवादारों व संतों से पूछताछ कर चुकी है. इसके अलावा महंत नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि के बीच लखनऊ में समझौता कराने वाले दोनों नेताओं के बयान भी दर्ज किये जा चुके हैं. समझौता कराने वाले नेताओं से सीबीआई ने दो अक्टूबर को प्रयागराज पुलिस लाइंस के गेस्ट हाउस में घंटों पूछताछ की थी. इन दोनों नेताओं में एक समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है तो दूसरा बीजेपी से.

वैसे सीबीआई ने मुख्य आरोपी आनंद गिरि के लैपटॉप व मोबाइल से कुछ आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद तो की हैं, लेकिन इन बरामद सामाग्रियों की वजह से ही महंत नरेंद्र गिरि ने खुदकुशी की थी, यह कहना थोड़ा मुश्किल है. वैसे सीबीआई अब इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि महंत नरेंद्र गिरि को हनी ट्रैप का शिकार बनाया गया या फिर सीडी की फर्जी कहानी गढ़कर उन्हें डराया व ब्लैकमेल किया जा रहा था.

यह भी पढ़ें-

Lakhimpur Kheri Case: पुलिस के सामने कब पेश होगा आशीष मिश्रा? केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने दिया जवाब

Firozabad Missing sisters: एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनें गायब, चार दिन बीतने के बाद अबतक कोई सुराग नहीं

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget