एक्सप्लोरर

'मरने वालों का खून इस सरकार के मत्थे मढ़ा', महाकुंभ भगदड़ की घटना पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर

Maha Kumbh Stampede: नेहा राठौर ने कहा कि प्रशासन भाजपा नेताओं को वीआईपी स्नान कराने में मस्त हैं. भोली भाली जनता को महाकुंभ में बुलाकर मरने के लिए छोड़ देने वाली इनकी सरकार महान हैं.

Maha Kumbh Stampede: भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने महाकुंभ में मौनी अमावस्या से पहले हुई भगदड़ की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है और कहा प्रशासन सिर्फ भाजपा नेताओं का वीआईपी स्नान कराने में ही व्यस्त रहा और जनता को मरने के लिए छोड़ दिया गया. नेहा राठौर ने कहा कि भाजपा ने इस महाकुंभ से सिर्फ पाप कमाया है. भगदड़ में मरने वालों का खून इस सरकार के मत्थे मढ़ा जाना चाहिए.

नेहा राठौर ने कहा कि "आम जनता भगदड़ में मर रही है प्रशासन भाजपा नेताओं को वीआईपी स्नान कराने में मस्त हैं ये है कुंभ मेले की सच्चाई, भोली भाली जनता को महाकुंभ में बुलाकर मरने के लिए छोड़ देने वाली इनकी सरकार महान हैं और इनकी बदइंतजामी पर सवाल उठाने वाले लोग सनातन विरोधी और गिद्ध हैं. भाजपा की आईटी सेल कुंभ मेले पर सवाल पूछने वालों को गिद्ध कह रहा है. और उसके मुताबिक़ भोली भाली जनता को कुंभ बुलाकर मरने के लिए छोड़ने वाली उनकी सरकार और भाजपा के नेता संत हैं.

नेहा राठौर ने साधा बीजेपी पर निशाना
भोजपुरी गायिका ने सवाल किया कि कुंभ जैसे आस्था के पर्व को राजनीतिक आयोजन बनाने वालों से सवाल क्यों नहीं पूछा जाना चाहिए? जनता के मरने पर सवाल क्यों नहीं पूछा जाना चाहिए? उन्होंने कहा कि मैं डंके की चोट पर कहूंगी कि भाजपा सरकार ने कुंभ मेले से सिर्फ़ पाप कमाया है और मेले की भगदड़ में मरने वालों का खून इस सरकार के मत्थे मढ़ा जाना चाहिए.

विपक्ष ने की सीएम योगी से इस्तीफे की मांग
नेहा सिंह राठौर ही नहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत तमाम विरोधी दल इस घटना को लेकर योगी सरकार के इतंजामों को लेकर सवाल उठा रहे हैं. जहां कांग्रेस ने भी इस घटना के लिए बार-बार हो रहे वीवीआईपी मूवमेंट को जिम्मेदारी बताया तो वहीं समाजवादी पार्टी ने भी सवाल उठाए हैं. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर सीएम योगी से इस्तीफे की माँग की और मेले की सुरक्षा का सेना को देने की मांग की. सपा अध्यक्ष ने कहा कि उप्र शासन-प्रशासन के स्थान पर महाकुंभ का प्रशासन और प्रबंधन तत्काल सेना को सौंप देना चाहिए. ‘विश्वस्तरीय व्यवस्था’ करने के प्रचार करते हुए दावों की सच्चाई अब जब सबके सामने आ गयी है, तो जो लोग इसका दावा और मिथ्या प्रचार कर रहे थे, उन्हें इस हादसे में हत हुए लोगों की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए अपना पद त्याग देना चाहिए.

'वहां लाशें पड़ीं थीं..' महाकुंभ में लापता लोगों के परिजन की आंखों देखी, बताया- कैसे मची भगदड़?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget