एक्सप्लोरर

महाकुंभ में शुरू हुआ बैल बचाओ अभियान, चलाया कोल्हू, चक्की भी लगाई

Prayagraj: महाकुंभ में जहां हर कोई गाय को बचाने की बात कर रहा है, तो वहीं मेला सेक्टर 8 में राहुल शर्मा ने अपने शिविर के बाहर बैल चालित कोल्हू और चक्की लगाई है. उनकी इस पहल को हर कोई पसंद कर रहा है.

Maha Kumbh News: शंकराचार्य और अन्य साधु संत जहां महाकुंभ मेले में देशी गाय को बचाने और उसे राष्ट्रमाता घोषित करने की दिशा में अभियान चला रहे हैं, वहीं इस मेले में बैलों को बचाने की एक अनूठी मुहिम शुरू करते हुए जयपुर के राहुल शर्मा ने सेक्टर-आठ में अपने शिविर के बाहर बैल चालित कोल्हू और चक्की लगाई है.

राहुल शर्मा ने बताया कि, “जैसे नर बिना नारी अधूरा है, उसी तरह बैल के बिना गाय अधूरी है. हर कोई गाय बचाने की बात कर रहा है, लेकिन बैल पर कोई ध्यान नहीं दे रहा और बैलों को सड़कों पर छोड़ दिया गया है.” उन्होंने कहा, “ट्रैक्टर आने से बैलों की उपयोगिता खत्म हो गई और वे बेकार हो गए. अब सरकार और डॉक्टर जैविक खाद्य पदार्थों की बात कर रहे हैं. वहीं, विदेशों में 'कोल्ड प्रेस्ड' के नाम पर तेल ऊंचे दाम पर बिक रहा है. यही कोल्ड प्रेस्ड तेल हमारे पूर्वज सदियों से खाते आए हैं. हम बैलों को फिर से उपयोगी बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.”

लखनऊ में जल्द बनेगा बुल पावर क्लब
महाकुंभ मेले में लगाई गई बैल चालित चक्की के बारे में शर्मा ने बताया कि वह इस डेढ़ टन की चक्की को हरियाणा के झज्जर से लेकर आए हैं. बैल चालित यह चक्की एक घंटे में 50 किलो आटा पीसती है. वहीं, बैल से चलने वाला कोल्हू एक दिन में चार लीटर तेल निकालता है.

उन्होंने बताया कि वह जल्दी ही लखनऊ में प्रथम बुल पावर क्लब बनाने जा रहे हैं. जहां बैल से चलने वाली चक्की, कोल्हू और गोकाष्ट (गोबर से लकड़ी बनाने) मशीन के जरिए किसानों और आम उपभोक्ताओं को जोड़ा जाएगा. इस क्लब के सदस्य पोषण से भरपूर आटा और तेल प्राप्त कर स्वस्थ रह सकेंगे, वहीं किसान बैल के संरक्षण के प्रति प्रेरित होंगे.

अमेरिका में कोल्ड प्रेस्ड सरसों का तेल 30 डॉलर में बिकता है- संगीता पटेल
अमेरिका के डेट्रायट नगर से आईं संगीता पटेल ने इस चक्की और कोल्हू को देखने के बाद कहा, “बचपन में जब मैं गुजरात में थी, तभी यह चक्की और कोल्हू देखी थी. इसे देखकर बचपन की याद ताजा हो गई. यहां कोल्हू और चक्की को चलता देखकर अच्छा लगा.” संगीता के पति नरेश पटेल ने कहा, “डेट्रायट में कोल्ड प्रेस्ड सरसों का तेल 30 डॉलर प्रति लीटर के भाव मिलता है. यह तेल लो आरपीएम में निकाला जाता है, जबकि भारत में यही तेल बैल से चलने वाले कोल्हू निकालते थे.”

जयपुर स्थित नमामि गौ मातरम फाउंडेशन के संस्थापक राहुल शर्मा ने बताया कि उन्होंने देशी गायों पर आधारित नववर्ष का एक कैलेंडर भी तैयार किया है. जिसमें महाकुंभ मेले की तस्वीर के साथ हर प्रदेश की देशी गाय और उसके बारे में जानकारी दी गई है. शर्मा ने बताया कि महाकुंभ मेले में इस कैलेंडर का अनावरण निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि और श्री श्री रवि शंकर आदि ने किया.

यह भी पढ़ें- In Pics: माघ पूर्णिमा पर प्रयाग में बरसा पुण्य, वार रूम से सीएम ने की निगरानी, सामने आईं ये खास तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Embed widget