एक्सप्लोरर

Maha Kumbh Guidelines: मौनी अमावस्या पर गाइडलाइन जारी, बताया क्या करें और क्या नहीं?

Maha Kumbh News: महाकुंभ में मौनी अमावस्या को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है. इसमें संगम घाट पहुंचने के लिए प्रशासन ने अलग-अलग लेन से ही जाने को कहा है. सरकार ने इसको लेकर लोगों को सावधान रहने को कहा है.

Maha Kumbh News: महाकुंभ में मौनी अमावस्या के पवित्र अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मेला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है. श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और सतर्क रहने के लिए कहा है. इसके अलावा आपात स्थिति में मेला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और स्पेशल डॉक्टरों की टीम श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए 24 घंटे तैनात की गई है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुंभनगर राजेश द्विवेदी ने बताया कि महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान मौनी अमावस्या को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं. खासकर श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है कि वो सजग रहें और किसी तरह की अफवाह में न फंसें. व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें और किसी भी तरह की समस्या में पुलिस का सहयोग लें. पुलिस और प्रशासन श्रद्धालुओं की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध है.

महाकुंभ में मौनी अमवस्या को लेकर गाइडलाइन जारी 
महाकुंभ में मौनी अमावस्या को लेकर गाइडलाइन जारी की जा चुकी है. इसमें संगम घाट पहुंचने के लिए प्रशासन ने अलग-अलग लेन से ही जाने को कहा है. गंगा स्नान के लिए जाते समय अपनी लेन में बने रहें. आने वाले श्रद्धालु स्नान और दर्शन करने के बाद सीधे पार्किंग की ओर जाएं. इसके साथ ही मंदिरों में दर्शन के लिए जाते समय अपनी लेन में बने रहें, वहां से अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान करें.

महाकुंभ में जरूरत पड़ने पर पुलिस का सहयोग लें, पुलिस आपकी मदद के लिए है. इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस भी आपकी मदद के लिए तत्पर है. स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर नजदीकी सेक्टर में बने हॉस्पिटल में जांच कराने की सुविधा भी दी गई है. बैरिकेडिंग और पांटून पुलों पर धैर्य बनाए रखें, जल्दबाजी और धक्कामुक्की से बचें.

महाकुंभ में प्लास्टिक के प्रयोग कम करें
महाकुंभ में प्लास्टिक के उपयोग की जगह कागज, जूट या इको फ्रेंडली बर्तनों और कुल्हड़ का ही प्रयोग करें. सभी घाट संगम घाट हैं, जिस घाट पर पहुंच जाएं, वहीं स्नान करें. माना जा रहा है मौनी अमवस्या के दिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या अमृत स्नान के लिए महाकुंभ आने वाली है. 

वहीं महाकुंभ में इन चीजों का प्रयोग करने से बचें. श्रद्धालु कहीं एक साथ एक स्थान पर ना रुकें. किसी भी स्थिति में आने और जाने वाले श्रद्धालु आमने-सामने ना पड़ें. मेले में किसी के द्वारा फैलाई गई अफवाहों से बचें. सोशल मीडिया पर फैलाए गए किसी भी भ्रम को सच न मानें. मंदिरों में दर्शन के लिए किसी भी प्रकार की हड़बड़ी न दिखाएं. होल्डिंग एरिया के बजाय रास्तों पर न रुकें, किसी तरह का अवरोध न उत्पन्न करें. व्यवस्था या सुविधा को लेकर किसी के भी बहकावे में आने से बचें. किसी प्रकार की भ्रामक खबरों को आगे बढ़ाने से बचें. पवित्र स्नान के लिए किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें.

यह भी पढ़ें- प्रणव सिंह चैंपियन और उमेश कुमार के मामले पर हाईकोर्ट ने लिया सुओ मोटो, DM-SSP को किया तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
रामदेव के बयान पर AIMIM बोली- 'नकली घी नहीं बिक रहा तो सपा-BJP के लिए माहौल बना रहे'
रामदेव के बयान पर AIMIM बोली- 'नकली घी नहीं बिक रहा तो सपा-BJP के लिए माहौल बना रहे'
यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेस, इन जिलों को होगा फायदा, 17, 542 करोड़ होंगे खर्च
यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेस, इन जिलों को होगा फायदा, 17, 542 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget