एक्सप्लोरर

महाकुंभ 2025 को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए श्राद्धलुओं को दिलाई गई शपथ, जूट के थैले का वितरण

Kumbh Mela 2025: 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ को दिव्य, भव्य. सुरक्षित और डिजिटल के साथ ही प्लास्टिक फ्री व ग्रीन कुंभ के तौर पर भी आयोजित करने की तैयारी में है. इसको लेकर सरकार सक्रिय है.

Kumbh 2025: यूपी की योगी सरकार संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ को दिव्य, भव्य. सुरक्षित और डिजिटल के साथ ही प्लास्टिक फ्री व ग्रीन कुंभ के तौर पर भी आयोजित करने की तैयारी में है. महाकुंभ प्लास्टिक फ्री और हरित हो, इसे लेकर सरकार, मेला प्राधिकरण और संत महात्माओं के साथ ही तमाम संस्थाएं भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं.

इसी कड़ी में राजस्थान के जयपुर की संस्था करणी कृपा फाउंडेशन ने मेला क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं और दूसरे लोगों को न सिर्फ जागरूक किया बल्कि हाथ उठवाकर उन्हें शपथ भी दिलाई. संस्था की प्रमुख करिश्मा हांडा ने इस मौके पर मिट्टी के बर्तनों और गाय के गोबर से बने दीयों व मूर्तियों को लोगों के सामने रखकर उन्हें बताया कि महाकुंभ को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए इनका ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

महाकुंभ को प्लास्टिक फ्री और ग्रीन बनाना हमारी जिम्मेदारी- किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर
महाकुंभ क्षेत्र में आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर और यूपी किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य स्वामी कौशल्यानंद गिरि उर्फ टीना मां भी शामिल हुई. उन्होंने कहा कि महाकुंभ को प्लास्टिक फ्री और ग्रीन बनाना सभी की जिम्मेदारी है और हर किसी को इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देना चाहिए. करणी कृपा फाउंडेशन के साथ ही तमाम दूसरी संस्थाएं भी मेला क्षेत्र में इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं.     

करणी कृपा फाउंडेशन की संस्थापक करिश्मा हांडा के मुताबिक उनकी संस्था महाकुंभ में पहले शाही स्नान के बाद फिर से प्रयागराज आकर न सिर्फ लोगों को जागरूक करेगी, बल्कि तीन दिनों तक आस्था के मेले में रहकर यहां आने वाले श्रद्धालुओं के बीच मिट्टी के बर्तन, जूट के थैले, कागज के डिब्बे और गाय के गोबर से बने दीयों और मूर्तियों का वितरण भी करेगी. वितरण के दौरान लोगों को जागरूक किया जाएगा और साथ ही शपथ भी दिलाई जाएगी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
कानपुर को मिलेगी 411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी देंगे प्रमाण पत्र
कानपुर को मिलेगी 411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी देंगे प्रमाण पत्र
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस ने निकाली मशाल यात्रा
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस ने निकाली मशाल यात्रा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget