एक्सप्लोरर

महाकुंभ की तैयारियों को जल-थल और नभ से परखेंगे सीएम योगी, संत-महात्माओं से मांगेंगे सुझाव

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा करने प्रयागराज आ रहे सीएम योगी साधु संतों की मांग को मंजूर करते हुए पेशवाई और शाही स्नान जैसे शब्दों को बदलकर इसकी जगह कोई नया नाम दे सकते हैं.

Maha Kumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में तकरीबन सौ दिन बाद महाकुंभ का आयोजन होना है. इस बार के महाकुंभ में दुनिया भर से चालीस करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है. महाकुंभ की तैयारियो की समीक्षा के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ कल 6 अक्टूबर को प्रयागराज आ रहे हैं. यहां वह महाकुंभ के लोगो - वेब साइट और मोबाइल एप का अनावरण करेंगे और साथ ही संत महात्माओं से लेकर अफसरों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ जल - थल और नभ से मेले की तैयारियों का जायजा लेंगे. वह सबसे पहले हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वे करेंगे. सड़क मार्ग से तमाम कार्यों का निरीक्षण करेंगे और साथ ही मोटर बोट के जरिए भी घाटों पर की जा रही व्यवस्थाओं को देखेंगे.

प्रयागराज में सौ दिन बाद आयोजित होने वाले महाकुंभ का लोगो रविवार 6 अक्टूबर को जारी किया जाएगा. महाकुंभ का लोगो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में आयोजित एक कार्यक्रम में जारी करेंगे. सीएम योगी इस मौके पर महाकुंभ की वेबसाइट और मोबाइल एप को भी लॉन्च करेंगे. इसके अलावा संस्थाओं को जमीन व सुविधाएं दिए जाने के लिए बनाए गए ऑनलाइन पोर्टल का अनावरण भी किया जाएगा. सीएम योगी रविवार को प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियो की समीक्षा करने के साथ ही आस्था के सबसे बड़े मेले के लिए कराए जा रहे कामों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे. इसके लिए वह तकरीबन सवा छह घंटे तक प्रयागराज में रहेंगे. सीएम योगी यहां शाही स्नान के साथ ही महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्वों की तारीखों का भी औपचारिक तौर पर ऐलान कर सकते हैं. 

महाकुंभ के लिए संत-महात्माओं से मांगेंगे सुझाव

सीएम योगी प्रयागराज में अखाड़ों के साथ ही अलग-अलग संप्रदायों के संत महात्माओं के साथ बैठक भी करेंगे और उनसे महाकुंभ को लेकर सुझाव मांगेंगे. यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम योगी साधु संतों की मांग को मंजूर करते हुए पेशवाई और शाही स्नान जैसे शब्दों को बदलकर इसकी जगह कोई नया नाम दे सकते हैं. सीएम योगी के साथ बैठक से पहले अखाड़ों के संत महात्माओं ने बैठक कर प्रस्ताव भी पारित किए हैं.

हनुमान मंदिर में दर्शन भी करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह दस बजे हेलिकॉप्टर से माघ मेला क्षेत्र के परेड ग्राउंड में उतरेंगे. वह सबसे पहले मोटर बोट के जरिए संगम जाकर वहां दर्शन पूजन करेंगे और घाटों का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद वह अक्षयवट, सरस्वती कूप और पातालपुरी के साथ ही हनुमान मंदिर में दर्शन कर वहां कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे. सुबह ग्यारह बजे से वह परेड ग्राउंड के कार्यक्रम स्थल पर महाकुंभ के मैनेजमेंट पर तैयार की गई शॉर्ट फिल्म देखेंगे और साथ ही करीब आधे घंटे तक अखाड़ों के संतों के साथ बैठक कर उनसे सुझाव मांगेंगे. सीएम योगी यहीं पर आचार्य बाड़ा, दंडी बाड़ा और खाक चौक परंपराओं के संतों के साथ ही तीर्थ पुरोहितों के साथ भी बैठक करेंगे. वह इस मौके पर तकरीबन 25 मिनट तक अपनी बातें भी रखेंगे.

महाकुंभ के कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेंगे सीएम योगी 

सीएम योगी दोपहर 12:00 बजे से आई ट्रिपल सी सभागार में महाकुंभ की तैयारी को लेकर अफसरों के साथ बैठक करेंगे. इसी कार्यक्रम में वह महाकुंभ के लोगो - वेबसाइट, मोबाइल एप और पोर्टल का शुभारंभ भी करेंगे. यहीं पर वह अफसरों द्वारा तैयार किए गए प्रेजेंटेशन को देखेंगे साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे. इसके बाद वह शहर में ग्यारह जगहों पर कराए जा रहे महाकुंभ के कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे. शाम सवा चार बजे वह प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना होंगे. मेला प्राधिकरण और जिला प्रशासन से जुड़े अफसरों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया.

यति नरसिंहानंद के बयान पर दारुल उलूम देवबंद का फरमान, कहा- 'धार्मिक लिबास में छुपा शैतान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget