एक्सप्लोरर

महाकुंभ: समन्वित सफाई अभियान का बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, सीएम योगी को किया गया सम्मानित

Maha Kumbh 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ के समापन पर दोनों डिप्टी सीएम और मंत्रियों के साथ प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने संगम घाट पर पूजा अर्चना की. स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया.

Maha Kumbh 2025 Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 45 दिनों से चल रहे महाकुंभ विधिवत तरीके से समापन हो गया है. महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान के बाद आज गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे जहां उन्होंने तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान वो मेला आयोजन में शामिल अफसरों, कर्मचारियों और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों से मुलाक़ात करेंगे और उन्हें सम्मानित भी करेंगे. 

सीएम योगी के साथ इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री योगी अपनी कैबिनेट के साथ नाव के जरिए अरैल घाट तक गए. जहां उन्होंने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और मंत्रियों के साथ अरैल घाट पर झाड़ू लगाकर लगाया. 

अरैल घाट पर की पूजा अर्चना
स्वच्छता अभियान में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने प्रयागराज के अरैल घाट पर विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की. उन्होंने त्रिवेणी घाट पर पूजन किया और आरती उतारी. महाकुंभ के सफल आयोजन पर संतों ने खुशी जताई.  मुख्यमंत्री ने महाकुंभ 2025 के समापन पर औपचारिक ऐलान किया.महाकुंभ के सफल आयोजन पर संतों ने जताई खुशी. 

सफाई अभियान के लिए मिला अवॉर्ड
इस महाकुंभ में कई तरह के बडे़ रिकॉर्ड बने. इसमें एक रिकॉर्ड सफाई अभियान को लेकर बना. उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकु्ंभ के दौरान सबसे बड़े समन्वयित सफाई अभियान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. जिसका आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने पुरस्कार प्राप्त किया. उन्होंने कहा कि प्रयागराज अब आधुनिक सिटी बन गई है. सबने मिलकर बेहतर आयोजन किया सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं. 

मुख्यमंत्री आज दिनभर महाकुंभ नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. सीएम महाकुंभ को ऐतिहासिक, दिव्य, भव्य, स्वच्छ, सुरक्षित और डिजिटल बनाने में योगदान देने वाले कर्मचारियों और संस्थाओं से मुलाकात करेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे. शाम को सीएम योगी पुलिसकर्मियों से भी संवाद करेंगे और सुरक्षित कुंभ के लिए उनका आभार प्रकट करेंगे. इसके अलावा, कुम्भ की व्यवस्था में लगे अधिकारियों और मेला प्रशासन से जुड़े लोगों के साथ भी उनकी बैठक प्रस्तावित है. 

महाकुंभ खत्म होने के बाद सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, पीएम मोदी के पोस्ट पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास
योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
UP Election 2027: BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget