एक्सप्लोरर

सरोज खान के निधन से भावुक हुईं माधुरी ने लिखा ईमोश्नल पोस्ट

बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का गुरुवार देर रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं।

बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का गुरुवार देर रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं। इस दिग्गज कोरियोग्राफर ने 35 साल से अधिक लंबे अपने करियर में 2000 से अधिक गानों के लिए कोरियाग्राफी कीं। हालांकि अभिनेत्री माधुरी दीक्षित संग उनकी जोड़ी सबसे यादगार रही, जिसें वह अपना दोस्त व गुरु मानती हैं। माधुरी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, "मेरे दोस्त व गुरु के चले जाने से मैं पूरी तरह से बिखर गई हूं। डांस में अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच पाने में उन्होंने जो मेरी मदद की है उसके लिए मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी। दुनिया ने आज एक बेहतरीन प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है। मुझे आपकी हमेशा याद आएगी। परिवार के प्रति दिल से मेरी संवेदनाएं। हैशटैगआरआईपीसरोजगजी।" खान को मधुमेह की बीमारी थी। उन्हें पिछले महीने सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के चलते मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ हफ्तों में उन्हें और भी कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा था और इसी दौरान कोविड-19 के लिए भी उनका परीक्षण किया जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। परिवार के सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने रात में 1.30 बजे अपनी आखिरी सांस लीं। सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफ किए हुए कुछ हिट गानों ने अस्सी व नब्बे के दशक में माधुरी के स्टारडम को बखूबी परिभाषित किया। साल 1988 में आई सुपरहिट फिल्म 'तेजाब' के गाने एक दो तीन से माधुरी को खासा लोकप्रियता मिली, जो आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा है। साल 1992 में आई फिल्म 'बेटा' के गाने 'धक-धक' गाने से माधुरी ने इतनी सूर्खियां बटोरीं कि उन्हें आज भी लोग धक-धक गर्ल के नाम से जानते हैं। इसके अलावा 'चोली के पीछे क्या है' ('खलनायक') और 'तम्मा तम्मा लोगे' ('थानेदार') जैसे कई गीतों को माधुरी और सरोज खान की जोड़ी ने अमर बना दिया। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म देवदास के मशहूर गाने 'डोला रे डोला' को भी सरोज खान ने ही कोरियोग्राफ किया था, जिसे माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया था। इस गीत के लिए उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। पिछले साल आई फिल्म 'कलंक' के गीत तबाह हो गए को भी सरोज खान ने माधुरी के लिए कोरियोग्राफ किया था जिसे हर बार की तरह इस बार भी खूब सराहा गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget