एक्सप्लोरर

लखनऊ में क्रिप्टो करेंसी खरीदने के नाम पर युवक से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज की FIR

Lucknow News: आरोपियो ने युवक और उसके भाई को अपनी कार में बिठा लिया और फिर उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी क्रिप्टो करेंसी को ट्रांसफर करवा लिया. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है.

Lucknow News: लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में क्रिप्टो करेंसी खरीदने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट की गई. आरोपियों ने पहले क्रिप्टों करंसी बेचने के नाम पर युवक को एक रेस्टोरेंट में बुलाया और फिर उसे कार में बिठाकर मारपीट की. युवक अपने भाई के साथ वहां पहुंचा था. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में कमीशनबाजी को लेकर विवाद हुआ था. आरोपियों ने क्रिप्टो करेंसी अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा ली. इस मामले में पीड़ित ने सोमवार गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

खबर के मुताबिक चिनहट के मुलायम नगर में रहने वाला फैसल शेख क्रिप्टो करेंसी की ट्रेडिंग करता है.  क्रिप्टो करेंसी बेचने के लिए अंकित नाम के लड़के ने फैसल की मुलाकात अफजल से कराई थी. फैसल का आरोप है कि अंकित के कहने पर सोमवार देर शाम वो अपने भाई शेख मोहम्मद और राशिद के साथ गोमतीनगर स्थित बराक रेस्टोरेंट गया था. जहां पर अंकित के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे.  

कार में बिठाकर की मारपीट
तहरीर के मुताबिक इसके बाद आरोपी फैसल और साथियों ने उसे कार में बिठा लिया. जिसके बाद इन तीनों को पीटते हुए 1090 चौराहे पर पहुंचे. वहां पर मोहम्मद शेख और राशिद को धक्का देकर उतार दिया और फैसल को अपने साथ सुल्तानपुर रोड इंदिरा डैम के पास लेकर चले गए. यहां पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन क्रिप्टो करेंसी अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा ली. 

जबरन क्रिप्टो करेंसी को ट्रांसफर किया
आरोप है कि उन्होंने जबरन पीड़ित युवक का डीमेट अकाउंट का पासवर्ड ले लिया और 1600 यूएसडीटी ट्रांसफर कर लिए. फैसल में पुलिस के पास शिकायत करने की बात कही तो आरोपी जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले. इस मामले इंस्पेक्टर गोमती नगर राजेश त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. शिकायत के आधार पर जाँच की जा रही है. 

इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अंकित और उसके पांच साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. इस मामले में सभी के एक कॉलेज में पढ़ने की बात निकल के सामने आई है. ये सभी इंटीग्रल कॉलेज में पढ़ते हैं और क्रिप्टो बेचने खरीदने में कमीशन बाजी का विवाद हुआ जिसको लेकर यह बात आगे बढ़ी. उनका दावा है कि पुलिस जल्दी आरोपियों तक पहुंच जाएगी.

संभल में जामा मस्जिद या हरिहर मंदिर? ASI की 150 साल पुरानी रिपोर्ट में पृथ्वीराज चौहान का जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा के शुद्धिकरण पर सपा का पहला रिएक्शन
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा के शुद्धिकरण पर सपा का पहला रिएक्शन
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल
राम मंदिर CEO के लिए अब बचेंगे बस 3 नाम, ट्रस्ट लेगा अंतिम फैसला
राम मंदिर CEO के लिए अब बचेंगे बस 3 नाम, ट्रस्ट लेगा अंतिम फैसला
उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget