एक्सप्लोरर

Lucknow: लखनऊ में बिल्डिंग ढहाने के वक्त हादसा, मलबे में दबीं गाड़ियां, ठेकेदार फरार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक वीडियो सामने आया है जिसमें इमारत के गिरने के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं. इमारत ऐसे गिरी है कि आसपास की चीजों को अपने चपेट में ले लिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बिल्डिंग गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. पार्क की गई गाड़ियां मलबे के चपेट में आकर दब गईं. बताया जा रहा है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण (Lucknow Development Authority) की टीम और ठेकेदार भी मौके से भाग गए. इस घटना के बाद स्थानीय लोग हंगामा कर रहे हैं. इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. सभी इस घटना को अपने-अपने कैमरे में कैद करने लगे. इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि भारी मात्रा में इमारत का मलबा बिखरा हुआ है और जेसीबी की मशीन से उसे हटाने का काम किया जा रहा है. अभी हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि मलबे के अंदर के कितने वाहन फंसे हुए हैं. 

लोहे की शीट को तोड़ता हुआ बाहर फैला मलबा

इमारत गिराने के लिए पहले उसे लोहे की चादर से  कवर कर दिया गया था लेकिन इमारत गिरते ही भारी मात्रा में मलबा लोहे की चादर को तोड़ते हुए सड़क पर फैल गया और गाड़ियां उसके चपेट में आ गईं. मलबा ऐसे बिखरा कि वह सामने वाले घरों को भी नुकसान पहुंचा जा सकता था. वहीं अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह मकान किसी व्यक्ति द्वारा गिराया जा रहा था या फिर प्रशासनिक कार्रवाई के तहत गिराया गया था.

अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी

इस घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. एलडीए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर मुआवजे की मांग करने लगे. अब सवाल ये उठ रहे हैं कि इस बिल्डिंग को गिराने के लिए लाखों रुपये का टेंडर कर मुम्बई से एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है. लेकिन गए कैसी टीम जो इतनी बड़ी घटना हो गयी. एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच कराएंगे. लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी होगी. वहीं जिनकी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं उन्हें मुआवजा दिया जाएगा जिसकी भरपाई बिल्डिंग गिराने का काम करने वाली फर्म से होगी. डॉ. इंद्रमणि ने कहा कि पहले बिल्डिंग को मैन्युअली तोड़ा जा रहा था जिससे अधिक समय लग रहा था. इसके बाद इसे मशीन से तोड़ा जाना शुरू किया और ये हिस्सा गिर गया. फिलहाल फर्म को कहा गया है कि अतिरिक्त सावधानी बरतें और फिर से बिल्डिंग को मैन्युअली तोड़े.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: शिवपाल यादव को क्या मिलेगी जिम्मेदारी? बेटे आदित्य यादव ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
UP MLC Election Results 2026 Highlights: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
MLC चुनाव: काशी-मथुरा जीतने के बाद सपा बोली- 'प्रभु का मिला आशीर्वाद', भड़की BJP
MLC चुनाव: काशी-मथुरा जीतने के बाद सपा बोली- 'प्रभु का मिला आशीर्वाद', भड़की BJP

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget