एक्सप्लोरर

लखनऊ: मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने नियमों को ताक पर रखकर खरीदे असलहे, एसटीएफ ने दाखिल की चार्जशीट

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर कानून का शिकंजा कस गया है. यूपी एसटीएफ की तरफ से लखनऊ के महानगर थाने में 3 जनवरी 2020 को अब्बास अंसारी पर दर्ज कराई गई एफआईआर में एसटीएफ ने चार्जशीट दाखिल कर दी है.

लखनऊ: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपण जेल में बंद है तो मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की भी जेल जाने की नौबत आ गई है. यूपी एसटीएफ ने अब्बास अंसारी पर दर्ज एफआईआर में चार्जशीट दाखिल कर दी है. एसटीएफ की तरफ से अब्बास अंसारी पर कुल 13 बिंदुओं पर आरोप पत्र दाखिल किया गया है. अब तक की जांच के बाद यूपी एसटीएफ को यकीन है कि जेल में बंद मुख्तार के गैंग को प्रतिबंधित बोर के कारतूस की सप्लाई अब्बास अंसारी के जरिए हो रही थी.

अब्बास अंसारी पर कसा कानून का शिकंजा माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर कानून का शिकंजा कस गया है. यूपी एसटीएफ की तरफ से लखनऊ के महानगर थाने में 3 जनवरी 2020 को अब्बास अंसारी पर दर्ज कराई गई एफआईआर में एसटीएफ ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. दाखिल की गई चार्जशीट में अब्बास अंसारी पर न सिर्फ लाइसेंस के दुरुपयोग बल्कि प्रतिबंधित बोर के कारतूस रखना, राइफल एसोसिएशन के बनाए नियमों का उल्लंघन करना समेत 13 बिंदु में चार्जशीट दाखिल की गई है.

7  के बजाय 8 असलहे रखे बता दें कि राइफल एसोसिएशन ने अब्बास अंसारी की ग्लॉक पिस्टल पर मिली स्पेयर बैरल और बरामद कारतूस को अवैध और गैर कानूनी बताया था. नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तरफ से यूपी एसटीएफ को भेजी रिपोर्ट में साफ लिखा था कि अब्बास अंसारी ने एक लाइसेंस पर 7 असलहे रखने के बजाय 8 असलहे रखे थे. एसटीएफ को मिले 6 स्पेयर बैरल में से 2 बैरल प्रतिबंधित बोर .375 और 1 बैरल . 458 की थी. नियमानुसार सिर्फ दो स्पेयर बैरल रखी जा सकती हैं लेकिन अब्बास अंसारी ने 6 स्पेयर बैरल रखी थी. इसके साथ ही अब्बास अंसारी के पास से यूपी एसटीएफ को 4431 वो कारतूस मिले जो फुल जैकेट थे या सेमी जैकेट यानी वो कारतूस जो शूटिंग में प्रयुक्त नहीं होते.

13 बिंदुओं पर चार्जशीट दाखिल यूपी एसटीएफ ने अब्बास अंसारी पर दर्ज केस की जांच करते हुए 13 बिंदुओं पर चार्जशीट दाखिल की है. अब्बास अंसारी ने बिना लखनऊ जिला प्रशासन को बताए अपने लाइसेंस का नाम पता बदला. बंदूक के लाइसेंस को पिस्टल और रिवाल्वर के लाइसेंस में बिना एनओसी लिए बदलवा लिया. शूटिंग के नियम के तहत एक लाइसेंस पर 7 असलहे ही खरीदे जा सकते हैं लेकिन अब्बास अंसारी ने एक ही लाइसेंस पर 8 असलाहे खरीदे थे. वहीं, दूसरी तरफ अब्बास अंसारी के पास से जो कारतूस मिले वो शूटिंग में प्रयुक्त ही नहीं होते यानी जो कारतूस शूटिंग की किसी भी प्रतियोगिता में प्रयुक्त नहीं होते वो प्रतिबंधित बोर के हजारों कारतूस अब्बास अंसारी के पास से मिले हैं, इतना ही नहीं बरामद कारतूस का भी कोई ब्यौरा नहीं था.

यूपी एसटीएफ को शक यूपी एसटीएफ को शक है शूटिंग प्रतियोगिता के नाम पर अब्बास अंसारी पिता मुख्तार अंसारी के गैंग को कारतूस की सप्लाई कर रहा था क्योंकि जो असलहे, स्पेयर बैरल और कारतूस बरामद हुए वो सब इसी ओर इशारा कर रहे हैं. बता दें कि अब्बास अंसारी के पास से यूपी एसटीएफ ने 9 स्पेयर बैरल, साढ़े 4 हजार से ज्यादा कारतूस और 12 बोर की डबल बैरल व सिंगल बैरल 3 बंदूक, एक राइफल, 3 ग्लॉक पिस्टल बरामद की है.

ये भी पढ़ें:

केशव प्रसाद मौर्य ने बोले- पूर्वांचल के विकास को देना होगा महत्‍व, प्रदेश में नहीं चलेगी गुंडागर्दी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली धमकी, डॉयल 112 पर आया मैसेज, FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget