एक्सप्लोरर

Rozgaar Mahakumbh: ‘रोजगार महाकुंभ’ में 60 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा, दिखी गजब की व्यवस्था

Rozgaar Mahakumbh News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 'रोजगार महाकुंभ' में 60 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी देकर अपना वादा पूरा किया है. प्रदेश की सरकार ने सभी को नियुक्ति पत्र दिया है.

Rozgaar Mahakumbh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ रविवार को ऐतिहासिक पल का गवाह बनी, जहां 60,244 युवाओं को एक साथ सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे गए. यह मौका किसी महाकुंभ से कम नहीं था. कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से आए युवाओं ने जब एक साथ मंच पर अपने सपनों को साकार होते देखा तो उनकी आंखें नम हो गईं और सभी के चेहरों पर मुस्कान नजर आ रही थी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित इस ‘रोजगार महाकुंभ’ में व्यवस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम भी देखने को मिला है. यह आयोजन न केवल संख्या के लिहाज से बड़ा था, बल्कि संगठित ढंग से हर युवा तक नौकरी का पत्र पहुंचाना, मौसम को देखते हुए सुविधाओं की व्यवस्था करना और किसी भी तरह की अव्यवस्था से कार्यक्रम को दूर रखना – ये सब इस पूरे कार्यक्रम को खास बना गया.

18 मंडलों के युवाओं के लिए बनी 6 ब्लॉक व्यवस्था
कार्यक्रम में आए अभ्यर्थियों को उनकी सुविधा के लिए छह अलग-अलग ब्लॉकों में बांटा गया था. हर ब्लॉक में 3-4 मंडल शामिल थे और हर मंडल के लिए अलग-अलग अधिकारी नियुक्त किए गए थे, जो अपने जिले के चयनित युवाओं को सही समय पर नियुक्ति पत्र दिलाने में लगे थे. 

इस रोजगार महाकुंभ में कुछ इस तरह से ब्लॉक व्यवस्था बनाई गई थी. ब्लॉक ए में आगरा, गोरखपुर, देवीपाटन, ब्लॉक बी में बरेली, अलीगढ़, प्रयागराज, चित्रकूट, ब्लॉक सी में लखनऊ, अयोध्या, सहारनपुर, ब्लॉक डी में कानपुर, बस्ती, आजमगढ़, झांसी, ब्लॉक ई में वाराणसी, मिर्जापुर, मुरादाबाद और ब्लॉक एफ में मेरठ जैसे शहर शामिल थे. 

अनुशासन बना चर्चा का विषय
इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी के बावजूद कार्यक्रम में ऐसा अनुशासन दिखा जो किसी भी सैन्य परेड से कम नहीं था. पुरुष अभ्यर्थी खाकी पैंट, सफेद शर्ट और टोपी में जबकि महिला अभ्यर्थी सलवार-सूट और साड़ी में सज्जित नजर आईं. सभी युवा पंक्तिबद्ध होकर अपने-अपने ब्लॉक में बैठे और पूरी गरिमा से नियुक्ति पत्र ग्रहण किया.

लखनऊ में भीषण गर्मी के बावजूद युवाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई. प्रदेश सरकार ने पानी, छाया, प्राथमिक चिकित्सा और मेडिकल टीम की पूरी व्यवस्था कर रखी थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं शनिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया था और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए थे.

प्रदेश की सबसे बड़ी नियुक्ति
यह मौका सिर्फ एक नियुक्ति पत्र देने का नहीं था, बल्कि उन लाखों परिवारों के लिए नई आशा और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का दिन था. योगी सरकार के अब तक के कार्यकाल में यह सबसे बड़ा रोजगार कार्यक्रम था. इससे पहले सरकार शिक्षकों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य विभागों में लाखों नौकरियां दे चुकी है.

इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि अगर सरकार की नीयत साफ हो और योजनाएं ठीक से लागू की जाएं तो प्रदेश के युवा आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार बन सकते हैं. यह ‘रोजगार महाकुंभ’ निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश के विकास की नई दिशा को दर्शाता है.

Input By : बलराम पांडेय
मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति को बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी
यूपी चुनाव से अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति को बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget