एक्सप्लोरर

Lucknow Rain: लखनऊ में भारी बारिश को लेकर गाइडलाइंस और हेल्पलाइन नंबर जारी, इन बातों का रखें ध्यान

Lucknow Rain: मौसम विभाग ने यूपी में लखनऊ सहित कई जिलों में 17 सितम्बर तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है. इसको देखते हुए लखनऊ में सभी लोगों को पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Lucknow Rain: यूपी की राजधानी लखनऊ में पिछले कुछ घंटों में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में पानी भर गया है. ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही बारिश की वजह से बिजली की भी समस्या सामने आ रही है. इस बीच प्रशासन की तरफ से लोगों को कई सलाह दी गई है. वहीं दिशा निर्देश के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. 

लगातार भारी बारिश के देखते हुए लखनऊ के लोगों के लिए जारी कुछ जरूरी दिशा निर्देश

  • 17 सितम्बर तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है, इसको देखते हुए सभी लोग पूरी सावधानी बरतें. पुराने जर्जर भवनों से सावधान रहें. अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें.
  • भीड़ भाड़ वाले और ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें.
  • खुले सीवर, बिजली के तार और खम्भों से बच कर रहें.

ये भी पढ़ें- Lucknow School Closed: लखनऊ में बारिश का कहर, स्कूल और ऑफिस किए गए बंद, दीवार गिरने से 9 की मौत

किसी भी समस्या या जलभराव, पेड़ गिरने की घटना के लेकर इस नंबर पर करें संपर्क

नगर निगम कंट्रोल रूम नम्बर
9151055671
9151055672
9151055673
Toll free 1533

ये जरूरी हेल्पलाइन नंबर और निर्देश भी कर लें नोट

  • इसके अलावा बिजली ब्रेकडाउन आदि की समस्या को लेकर हेल्पलाइन नम्बर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं.
  • पीने के पानी को उबाल कर पिएं
  • नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरीन की गोलियां ले लें.
  • किसी भी चिकित्सीय आपातकाल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ कंट्रोल रूम 0522-2622080 पर सम्पर्क करें.
  • अन्य किसी समस्या के लिए इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमाण्ड सेंटर के नम्बर  0522- 4523000 पर समस्या दर्ज कराएं 
  • वहीं समस्त राजकीय चिकित्सालय, पीएचसी और सीएचसी, सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं.
  • ट्रामा मैनेजमेंट, सर्पदंश, बिजली के झटके और जल जनित रोगों के उपचार की व्यवस्था अपने चिकित्सालयों पर सुनिश्चित करने. आकस्मिक सेवाओं में तैनात अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित रहने. औषधियों इत्यादि की व्यवस्था, रोगी वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं.
  • इसके अलावा इमरजेंसी सर्विसेस के कार्यालय खुले रहेंगे.
  • प्राइवेट कार्यालयों के कार्यालय अध्यक्ष / सक्षम अधिकारी को अपने स्तर से अवकाश घोषित करने के सम्बन्ध में उचित निर्णय लेने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- UP Weather Forecast Today: यूपी में आज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश के आसार, 24 जिलों में अलर्ट, लखनऊ में स्कूल बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget