एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ में 9 घंटे तक ट्रैफिक जाम करने पर 300 अज्ञात वकीलों पर मामला दर्ज, जानें- क्या है पूरा मामला?

Lucknow News: पुलिस ने लगभग 300 अज्ञात वकीलों पर ट्रैफिक जाम करने और नौ घंटे से अधिक समय तक पुलिस स्टेशन का घेराव करने का प्रयास करने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया है.

Lucknow Lawyers Protest: उत्तर प्रदेश का राजधानी लखनऊ (Lucknow) में पुलिस (Police) और वकीलों (Lawyer) के बीच टकराव देखने को मिला है. पुलिस ने करीब 300 अज्ञात वकीलों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इन वकीलों पर आरोप हैं कि उन्होंने राजमार्ग (Highway) को बाधित करने की कोशिश की और करीब 9 घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस स्टेशन (Police Station) को घेराव करने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस ने इन वकीलों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वहीं इस मामले में फिलहाल एक वकील को गिरफ्तार भी किया गया है. 

दरअसल ये पूरी घटना मोहनलाल गंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. खबर के मुताबिक पुलिस ने लगभग 300 अज्ञात वकीलों पर राजमार्ग को अवरुद्ध करने और नौ घंटे से अधिक समय तक पुलिस स्टेशन का घेराव करने का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार को कहा कि वकील उस घटना का विरोध कर रहे थे, जिसमें दो सब इंस्पेक्टरों ने एक वकील को हिरासत में लिया था और उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था. वकीलों की हंगामे की वजह से आम लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे वहीं एंबुलेंस को भी यहां से गुजरने में परेशानी हुई. 

वरिष्ठ अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत किया मामला

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दक्षिण, राहुल राज ने इस बारे में और जानकारी देते हुए कहा कि अज्ञात अधिवक्ताओं पर दंगा करने, गलत तरीके से रास्ता रोकने, शांति भंग करने और अन्य प्रासंगिक आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है. वकीलों के हंगामे को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने नाराज वकीलों से बात की. वकील लगातार आरोपी सब इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित करने और एसीपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने वकीलों को समझा-बुझाकर शांत किया.  

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी कल यूपी में मारेंगे एंट्री, क्या लोकसभा की 80 सीटों पर कांग्रेस को होगा इसका फायदा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Agra MLC Result: अखिलेश यादव ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
किरेन रिजिजू ने अखिलेश यादव को बताया दोस्त, राहुल गांधी और खरगे पर साधा निशाना
किरेन रिजिजू ने अखिलेश यादव को बताया दोस्त, राहुल गांधी और खरगे पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget