एक्सप्लोरर

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'ग्राम चौपालों में 4 लाख से अधिक समस्याओं का हुआ समाधान'

UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ग्राम चौपालों से गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है. साथ ही सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आती है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में ग्रामीणो की समस्यायों को सुलझाने के लिए प्रदेश के हर विकास खण्ड की दो  ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल, (गांव की समस्या -गांव में समाधान) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है. सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है. 

यूपी के डिप्टी सीएम कैशव मौर्य ने बताया कि ग्राम चौपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है. वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी भी आती है. इसी क्रम में गाँवों में ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चौपालों का आयोजन किया जा रहा है तथा चौपालों से पूर्व गांवों  में सफाई पर विशेष  रूप से फोकस किया जा रहा है और चौपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा  रहा है. साथ ही व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चौपालों में हो रहा है. 

'PM आवास योजना के नए पात्रों के चयन का भी चल रहा काम'
इन चौपालों को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम चौपालों का आयोजन विधिवत किया जाता रहे. प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में नये मानकों के अनुरूप नये पात्र लाभार्थियों के चयन में ग्राम चौपालो की अहम भूमिका है, इन चौपालों में सम्बन्धित ग्राम सभाओं के पात्रों के चयन में पारदर्शिता का विधिवत आंकलन भी हो रहा है. बता दें कि नये पात्र लोगों का चयन 31 मार्च 2025 तक किया जाना था, जिसकी समय सीमा बढ़ाकर 30 अप्रैल 2025  तक कर दी गयी है.

विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की 1397 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 3227 प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया. इन ग्राम चौपालों मे 3475 ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 6057 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे. इन चौपालों में 71 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की.

आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जीएस प्रियदर्शी के मुताबिक, जनवरी 23 से अब तक 1 लाख 33 हजार से अधिक ग्राम चौपालों  का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 89 लाख से अधिक  ग्रामवासी मौजूद रहे और 4 लाख 90 हजार से अधिक समस्याओं का निस्तारण किया गया.

ये भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल पर RLD में घमासान? अब जयंत चौधरी के करीबी नेता ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई
लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget