एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में क्या आज कमलेश तिवारी की हत्या को रोका जा सकता था?

कमलेश तिवारी की जान को खतरा था लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार लापरवाही बरती गई। तिवारी की हत्या में आतंकी संगठन आईएसआईएस का हाथ होने की बात सामने आई है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। योगी सरकार के तमाम दावों को बावजूद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरती नहीं दिख रही है। आए दिन प्रदेश में एनकाउंटर हो रहे हैं लेकिन इसके बाद भी हत्या, लूट और रेप की वारदातें सरकार के दावों पर सवाल उठा रही हैं। शुक्रवार को लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है।

कमलेश तिवारी की हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच पुलिस करेगी लेकिन क्या कमलेश की जान बचाई जा सकती थी? क्या लापरवाही के चलते बदमाश तिवारी के कार्यालय में घुसने में कामयाब हुए और उनकी हत्या करने के बाद फरार हो गए। कमलेश की सुरक्षा में चूक कैसे हुई ये वो तमाम सवाल हैं जिनके जवाब मिलना जरूरी है।

यहां यह भी बता दें कि एक मुस्लिम संगठन ने कमलेश का सिर कलम करने का फतवा भी जारी किया था। बिजनौर के उलेमा अनवारुल हक और मुफ्ती नईम कासमी पर कमलेश तिवारी का सिर कलम करने का फतवा जारी करने का आरोप लगा था। इतना ही नहीं, पुलिस की छानबीन में कमलेश तिवारी की हत्या में आतंकी संगठन आईएसआईएस का हाथ होने की बात सामने आई है। कमलेश ने कुछ दिन पहले खुद को सुरक्षा न मिलने पर ट्वीट किया था। जिसमें उसने सुरक्षा न दिए जाने पर सवाल उठाये थे। उस ट्वीट में उसने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व सीएम योगी को टैग किया था।

उत्तर प्रदेश में क्या आज कमलेश तिवारी की हत्या को रोका जा सकता था?

अब इन बातों से यह तो साफ है कि कमलेश तिवारी की जान को खतरा था लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार लापरवाही बरती गई। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि, कमलेश तिवारी के नौकर सतेंद्र ने हत्याकांड के बाद मीडिया के सामने कहा कि जिस समय हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया उस वक्त सिपाही (सिक्योरिटी गार्ड) था लेटा हुआ था।

सतेंद्र ने यह भी बताया कि तिवारी जी ने कई बार फोर्स बढ़ाने को कहा था लेकिन बवजूद इसके यहां उनकी सुरक्षा में एक बुज़ुर्ग को तैनात कर दिया गया। वो जब भी यहां आते हैं, हमेशा सोए-लेटे हुए ही रहते हैं। हमलावरों के बारे में सतेंद्र ने बताया कि वो दोनों हमलावर यहां पहली बार आए थे। सतेंद्र ने दावा किया कि अगर हमलावर सामने आ जाएंगे तो वो उन्हें पहचान लेगा। उसने बताया कि एक हमलावर ने भगवा वस्त्र पहने हुआ था और दूसरा सादे वस्त्र में था। हमलावर बाइक से आए थे।

उत्तर प्रदेश में क्या आज कमलेश तिवारी की हत्या को रोका जा सकता था?

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की उनके कार्यालय में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, ख़ुर्शीदबाग कॉलोनी स्थित कमलेश तिवारी के कार्यालय में हमलावर मिठाई के डिब्बे में पिस्टल और चाकू छिपाकर लाए थे। कमलेश तिवारी को गोली मारने के बाद उनके गले पर चाकू से भी कई वार किए गए। कमलेश तिवारी को तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

कमलेश तिवारी की हत्या के बाद लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि शुरुआती तौर पर ये मामला आपसी रंजिश का लगता है। एसएसपी ने कहा कि मामले की छानबीन के लिए दस टीमें लगाई गई हैं। मौके पर जो हथियार मिले हैं उनकी जांच की जा रही है। साथ में आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली जा रही है। घटना के बारे में राज्य के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है, 'हमलावरों ने करीब 36 मिनट रुकने के बाद कमलेश तिवारी को गोली मारी, उन्हें किसी परिचित व्यक्ति ने ही गोली मारी है। सीसीटीवी फुटेज में अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही पुलिस घटना का पर्दाफाश करेगी।'

kamlesh

यहां यह भी बता दें कि, कमलेश तिवारी कुछ साल पहले पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ कथित तौर पर विवादित बयान देने के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। फिलहाल वो जमानत पर थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget