एक्सप्लोरर

Lucknow Ekana Stadium: लखनऊ के इकाना स्टेडियम का बोर्ड आंधी में गिरा, गाड़ी में बैठी दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

Lucknow Ekana Stadium News: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में आंधी की वजह से बोर्ड गिरने से हादसा हुआ है. इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है.

Lucknow News: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में तेज आंधी से एक बड़ा बोर्ड गिरने से हादसा हुआ है. लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में तेज आंधी के चलते वहां लगा बोर्ड गिरा है, वहीं बोर्ड के नीचे गिरने से तीन लोग दब गए. घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है. बोर्ड गिरने से स्कॉर्पियो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, इसमें बैठी दो महिलाओं को जब अस्पताल लाया गया तो उनकी जान जा चुकी थी. वहीं इस हादसे के बाद पुलिस मौके पर मौजूद है, राहत और बचाव कार्य जारी है.

स्कॉर्पियो गाड़ी पर गिरा बॉर्ड

वहीं इस हादसे को लेकर लखनऊ पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा है कि थाना प्रभारी सुशांत गोल्फ सिटी मय पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. बोर्ड गिरने की वजह से एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है और मलबे को जेसीबी से हटाया जा रहा है. वहीं जिस स्कॉर्पियो गाड़ी पर यह बोर्ड गिरा है उस गाड़ी का नंबर है UP78 CR2613 है. इस स्कॉर्पियो में कुल 3 लोग सवार थे जिनमें दो महिलाएं थी और एक ड्राइवर था. 

अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई को लेकर लिखा था पत्र

बता दें कि 2 दिन पहले ही लखनऊ कमिश्नर रोशन जैकब ने LDA VC, नगर आयुक्त, चीफ इंजीनीयर PWD, चीफ इंजीनियर UPPCL को सभी अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई और आवश्यक मरम्मत व बदलवाने को लेकर पत्र लिखा था. दैवीय आपदा जनहानी से बचने के लिए पत्र लिखा गया था लेकिन 2 दिन बाद आंधी चलने से आज ही इकाना में होर्डिंग गिर गया. लखनऊ का भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम देश का पांचवां सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है. इसे पहले इकाना क्रिकेट स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, हालांकि बाद में इसका नाम भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में रखा गया. इस स्टेडियम में दर्शकों की बैठने की क्षमता 50,000 है.

UP News: सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर मचा सियासी घमासान, माफिया अतीक अहमद से भी है कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget