एक्सप्लोरर

Lucknow News: जो किडनी थी ही नहीं, उसको रिपोर्ट में बताया नार्मल, केअर डायग्नोस्टिक की बड़ी लापरवाही आई सामने

लखनऊ के केअर डायग्नोस्टिक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मरीज की जो किडनी थी ही नहीं, उसको रिपोर्ट में नार्मल बता दिया।

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। राजधानी लखनऊ के केअर डायग्नोस्टिक सेंटर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक मरीज के अल्ट्रासाउंड में उस किडनी को नार्मल दिख दिया गया, जो 2 साल पहले ही बीमारी की वजह से निकाली जा चुकी थी। मरीज की रिपोर्ट देखकर परिजन हैरान और परेशान हो गए। एक नामी डायग्नोस्टिक सेंटर, जिसपर विश्वास किया, वहां इतनी बड़ी लापरवाही की उन्हें उम्मीद तक नहीं थी। 5 को कराया था अल्ट्रासाउंड, 6 को मिली थी रिपोर्ट:

आलमबाग के चंदन नगर निवासी योगेश ने 5 मई को कानपुर रोड स्थित केअर डायग्नोस्टिक सेंटर में अपने पिता अनिल कुमार का अल्ट्रासाउंड कराया था। इस टेस्ट की रिपोर्ट 6 मई को मिली। रिपोर्ट में मरीज की राइट किडनी को नार्मल दिखाया गया था। ये देखकर योगेश को बड़ा झटका लगा, क्योंकि उसके पिता की ये किडनी पहले ही रिमूव हो चुकी थी। जांच के नाम पर मोटी फीस लेने वाले डायग्नोस्टिक सेंटर इस तरह से खिलवाड़ कर रहे हैं।

Lucknow-diagnos-centre मार्च 2018 में ही निकाली जा चुकी थी किडनी:

योगेश ने बताया कि 6 मार्च 2018 को उसके पिता की KGMU में सर्जरी हुई थी । गंभीर बीमारी के चलते उसके पिता की राइट किडनी निकालनी पड़ी थी। इसके बाद से पिता का लगातार ट्रीटमेंट चलता है। इन दो सालों में जब भी दूसरी जगह अल्ट्रासाउंड कराया तो रिपोर्ट मे राइट किडनी नज़र न आने का ज़िक्र होता था। लेकिन इस बार केअर डायग्नोस्टिक में जब अल्ट्रासाउंड कराया तो किडनी को नार्मल दिखाया गया। जब राइट किडनी थी ही नहीं, तो नार्मल कैसे हो सकती है। पहले मरीज की जान से खिलवाड़, अब कर रहे कार्रवाई की बात:

डॉक्टर मरीज की जांच इसलिए कराते हैं जिससे बीमारी को डायग्नोज़ किया जा सके। उसका सही इलाज हो सके। ऐसे में जांच रिपोर्ट की एक गलती की वजह से किसी का गलत इलाज हो सकता है। उसकी जान भी जा सकती है। अनिल के बेटे ने रिपोर्ट में गड़बड़ी को आगे इलाज होने से पहले ही पकड़ लिया। वहीं, इस मामले में डायग्नोस्टिक सेंटर ने भी अपनी गलती को माना है। सेंटर के CEO नरेंद्र राठी ने जिम्मेदार पर कार्रवाई की भी बात कही है।

यह भी पढ़ें:

Prayagraj: दुकानों से महंगी शराब बिकने पर यूपी सरकार सख्त, दो बार लगेगा जुर्माना, तीसरी बार लाइसेंस होगा निरस्त 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget