एक्सप्लोरर

मेरठ: सिरफिरे आशिक ने शक के चलते की प्रेमिका की गला रेत कर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जावेद और नरगिस दोनों ही शादीशुदा थे और काफी दिनों से एक दूसरे को जानते थे. इस बीच जावेद को शक था कि नरगिस किसी और से मिलती है, और इस वजह से उसके सिर पर खून सवार हो गया.

मेरठ: मेरठ में किसी और से संबंधों के शक में एक प्रेमी ने अपनी ही महिला मित्र की गला रेत कर हत्या कर दी. दिन निकलते ही हत्या की इस वारदात से सनसनी फैल गई. हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

दोनों ही शादीशुदा हैं

यह सनसनीखेज मामला मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र का है. जहां हरी नगर में नरगिस नाम की एक महिला अपने परिवार के साथ रहती थी. पिछले कई सालों से जावेद नाम के शख्स के साथ उसके प्रेम संबंध थे. जावेद और नरगिस पिछले 15 साल से एक दूसरे को पसंद करते थे. जबकि दोनों ही शादीशुदा थे. हालांकि जावेद का कहना है कि नरगिस अब किसी और से मिलती है. यही बात जावेद को नागवार गुजरी और उसने अपनी गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर धारदार हथियार से उसके सिर पर कई वार किये, और फिर बाद में गला रेत कर हत्या कर दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार किया

हत्या के बाद इलाके में कोहराम मच गया. आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया गया. हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. नरगिस का पति दिल्ली में नौकरी करता है. महिला की हत्या से पूरा परिवार खौफ और सदमे में है. पुलिस अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है.

ये भी पढ़ें.

अतीक गैंग के एक और मेंबर का आशियाना हुआ जमींदोज, जौनपुर जेल में बंद मल्ली के खिलाफ हुई कार्रवाई

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है
सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget