एक्सप्लोरर

आगरा के बूथ संख्‍या 466 पर दोबार हुई वोटिंग, 52.35 फीसदी रहा मतदान

आगरा छावनी विधानसभा के बूथ संख्‍या 466 पर हुए पुनर्मतदान में कुल 1253 मतों में से 656 मत डाले गए। यहां कुल 52.35 फीसद मतदान हुआ है।

आगरा, एबीपी गंगा। आगरा छावनी विधानसभा के बूथ संख्‍या 466 पर हुए पुनर्मतदान में कुल 1253 मतों में से 656 मत डाले गए। यहां कुल 52.35 फीसद मतदान हुआ है। 18 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान यहां मतदान हुआ था लेकिन मत पड़ने के बाद खराब ईवीएम मशीन को स्‍ट्रांग रूम की बजाए सदर तहसील में जमा कराए जाने से पुनर्मतदान की नौबत आई। निर्वाचन आयोग के आदेश पर सोमवार को मतदान हो रहा है। शाम छह बजे तक यहां मतदान होगा। मतदान के चलते क्षेत्र के स्‍कूल एवं शराब की दुकानों को बंद रखा गया है।

क्‍या था पूरा मामला

आगरा सुरक्षित लोकसभा में 18 अप्रैल को मतदान हुआ था। छावनी विधानसभा के बूथ नंबर 466 (कांशीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोटली बगीची-कमरा नंबर तीन) में सुबह 11 बजे के करीब ईवीएम में खराबी आ गई थी। तब तक 317 वोट पड़ गए थे। दूसरी ईवीएम में 259 वोट पड़े थे। दोनों ईवीएम में 567 वोट पड़े थे।

पीठासीन अधिकारी ने दोनों ईवीएम व वीवीपैट को स्ट्रांग रूम में जमा कराने का प्रयास किया था, लेकिन अमीन सुनील चौहान ने पहली ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा नहीं किया। सहायक रिटर्निग अधिकारी (एआरओ) व एसीएम प्रथम विनोद जोशी ने खराब ईवीएम की सही से जांच नहीं की। खराब ईवीएम को मॉक पोल की ईवीएम के साथ रख दिया गया। बाद में उसे तहसील सदर भेज दिया गया। दूसरी ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गई थी। जबकि वोटिंग होने की वजह से खराब ईवीएम को स्ट्रांग रूम में ही रखा जाना चाहिए था।

30 अप्रैल को जांच के दौरान खराब ईवीएम में 259 वोट मिलने पर लापरवाही की पोल खुली थी। रिटर्निग अफसर/सीडीओ रविंद्र कुमार ने इसकी रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को दी थी। आयोग ने बूथ पर पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए। इससे पूर्व आगरा सुरक्षित लोकसभा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 455 पर 27 अप्रैल को पुनर्मतदान हुआ था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश
यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश
लखनऊ में कैफे संचालक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
लखनऊ में कैफे संचालक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
यूपी में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़े भक्त, CM योगी बोले- हर घर सुख-मंगल हो
यूपी में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़े भक्त, CM योगी बोले- हर घर सुख-मंगल हो
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget