एक्सप्लोरर

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट 9 उम्मीदवार आजमा रहे हैं किस्मत, जानें- सलमान खुर्शीद को कौन दे रहा है टक्कर

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से इस बार पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद चुनावी मैदान में हैं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी के मुकेश राजपूत और बहुजन समाज पार्टी के मनोज अग्रवाल से कड़ी चुनौती मिल सकती है।

फर्रुखाबाद, एबीपी गंगा। व्यापार तथा व्यवसाय की दृष्टि से फर्रुखाबाद यूपी का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। इस बार इस संसदीय सीट से 9 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां बीजेपी ने अपना परचम लहराया था। कांग्रेस की मनमोहन सरकार में विदेश मंत्री रहे सलमान खुर्शीद इसी सीट से चुनकर लोकसभा पहुंचे थे। समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया भी इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

कड़ा है मुकाबला

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से इस बार पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद चुनावी मैदान में हैं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी के मुकेश राजपूत और बहुजन समाज पार्टी के मनोज अग्रवाल से कड़ी चुनौती मिल सकती है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने उदय पाल सिंह को मैदान में उतारा है। 3 उम्मीदवार अन्य पार्टियों और 2 निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। 2014 में मुकेश राजपूत यहां से चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे।

सियासी समीकरण

साल 1957 से 1971 तक इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा। कांग्रेस की जीत का सिलसिला 1977 में भारतीय लोकदल के दयाराम शाक्य ने कांग्रेस के अवधेश चन्द्र सिंह को हराकर तोड़ा था। 1991 में आम चुनावों में कांग्रेस ने यहां वापसी की और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने जीत दर्ज की। 1996 में भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर पहली बार जीत दर्ज की, स्वामी सच्चिदानद हरी साक्षी यहां से एमपी चुने गए।

1998 में बीजेपी के स्वामी सच्चिदानद हरी साक्षी दोबारा यहां के सांसद निर्वाचित हुए। 1996 और 1998 के चुनावों में हुई हार का बदला समाजवादी पार्टी ने 1999 के चुनाव में लिया, जब समाजवादी प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह ने भाजपा प्रत्याशी प्रो रामबक्श सिंह वर्मा को हराया था। 2004 में समाजवादी मुन्नू भईया ने दोबारा इस सीट पर कांग्रेसी उम्मीदवार लुइस खुर्शीद को हराकर जीत दर्ज की थी। 2009 में हुए आमचुनावों में कांग्रेस के सलमान खुर्शीद ने बहुजन समाजवादी पार्टी के नरेशचन्द्र अग्रवाल को 27,199 वोटों से हराया था लेकिन साल 2014 में ये सीट भाजपा के पास आ गई।

विधानसभा सीट

फर्रुखाबाद जिले का गठन 1997 में हुआ। इसे पोटैटो सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां औसत साक्षरता दर 72% है देश के 250 पिछड़े क्षेत्रों में होने की वजह से पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के तहत विशेष सहायता मिलती है। यहां 84 प्रतिशत आबादी हिंदू और 14 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है यूपी के फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें अलीगंज, कैमगंज, अमृतसर  भोजपुर और फर्रुखाबाद हैं।

2014 के नतीजे

2014 के लोकसभा चुनाव में फर्रुखाबाद संसदीय सीट पर 60.15 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट पर बीजेपी के मुकेश राजपूत ने सपा के रमेश्वर यादव को एक लाख 50 हजार 502  वोटों से मात देकर जीत हासिल की थी। मुकेश राजपूत को तब 4,06,19 और सपा के रमेश्वर यादव को 2,55,693 वोट मिले थे। बसपा के जयवीर सिंह को 1,14,521 मिले थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget