एक्सप्लोरर

फूट-फूटकर रोए आजम, बोले- समर्थकों और परिचितों को किया जा रहा है परेशान

आजम खान ने कहा कि 'मैं सरकार से और उसके प्रशासन से कहना चाहता हूं कि मेरे घर के दरवाजे तोड़ दो, मुझे गोली मारो, मुझे मार दो ताकि चुनाव से पहले ही ये किस्सा खत्म हो जाए।

रामपुर, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 में नेताओं के सियासी आंसू भी छलकने लगे हैं। इसी कड़ी में अब सपा नेता आजम खान का नाम भी जुड़ गयाी है। बीजेपी नेता जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने पर चुनाव आयोग का बैन खत्म होने के बाद आजम खान एक रैली के दौरान भावुक हो गए, और रोते हुए नजर आए। रामपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए आजम अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके, नम आंखों से उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उनके समर्थकों और परिचितों को परेशान किया जा रहा है। खान ने रोते हुए कहा कि मेरे साथ ऐसा सलूक हो रहा है, जैसे मैं दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी हूं, देशद्रोही हूं। उन्होंने कहा कि जो सलूक सुल्ताना डाकू के साथ नहीं हुआ वो मेरे साथ हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का बस चले तो मुझे गोलियों से छलनी करवा दे।

मुझे ऐसा चुनाव नहीं लड़ना है चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आजम ने कहा कि 72 घंटों की पाबंदी के बाद भी मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से नहीं मिल सका। नम आंखों से उन्होंने कहा कि मेरी वजह से गरीब लोग सताए जा रहे हैं, अगर ये चुनाव लोगों की जरूरत का नतीजा है तो इसे खारिज कर दिया जाए, मुझे ऐसा चुनाव नहीं लड़ना है। आजम खान ने कहा कि 'मैं सरकार से और उसके प्रशासन से कहना चाहता हूं कि मेरे घर के दरवाजे तोड़ दो, मुझे गोली मारो, मुझे मार दो ताकि चुनाव से पहले ही ये किस्सा खत्म हो जाए। मेरा जीना जमीन के लिए बोझ बन गया है। मुझे मारकर खत्म कर दो, मुझे नहीं लड़ना चुनाव। मैं जुल्म से नहीं घबराऊगा, लेकिन कमजोरों के साथ जुल्म करोगे तो मुझसे बर्दाश्त नहीं होगा। भाषण के दौरान यह कहते हुए आजम रोने लगे और बोले मैं पूरे रास्ते रोता हुआ आया हूं। मैं क्या कर सकता हूं।

फूट-फूटकर रोए आजम, बोले- समर्थकों और परिचितों को किया जा रहा है परेशान

मेरे आंसू डर या खौफ के नहीं है रैली के दौरान अपने संबोधन में आजम ने कहा कि 40 सालों से मैं आपकी वकालत कर रहा हूं। मैंने आपका जज्बा देखा है। मेरे साथ आपकी ये चाहत किसी दौलत से नहीं मिल सकती है। आजम खान ने कहा कि मैं उन लोगों की मदद करना चाहता हूं, जिन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। रामपुर में इंतेजामिया ने दहशत फैला दिया है। सपा नेता ने रोते हुए कहा मेरे आंसू डर या खौफ के नहीं हैं। मेरे आंसू आपके प्यार और मोहब्बत के लिए हैं। मेरे पास कुछ नहीं है। मुझे पैसा नहीं चाहिए...मुझे शोहरत नहीं चाहिए। मैं इन सब चीजों का क्या करूंगा। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को इतना मत बांटों, इतनी हिकारत मत पैदा करो कि 23 मई के बाद एक दूसरे के साथ आंख नहीं मिला सको। एक दूसरे के घर ना जा सको।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget