एक्सप्लोरर

कैसरगंज में एक ही मुद्दा है 'बृजभूषण सिंह', बीजेपी सांसद बोले- करण भूषण सिंह मारेंगे...

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटने के बाद बीजेपी ने यहां से उनके बेटे करण भूषण शरण सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

Lok Sabha Elections 2024: कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज वोट डालने पहुंचे जहां उन्होंने दावा किया कि महिला पहलवानों के लगाए गए आरोपों की वजह से यहां और भी ज्यादा वोट पड़ेंगे. उन्होंने कहा कि कैसरगंज में एक ही मुद्दा रहता है 'बृजभूषण शरण सिंह'. जो आरोप मुझ पर लगाए गए हैं उसकी वजह से वोट यहां ज्यादा पड़ेंगे.

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटने के बाद बीजेपी ने यहां से उनके बेटे करण भूषण शरण सिंह को उम्मीदवार बनाया है. अपने बेटे के पक्ष में वोटिंग के लिए पहुँचे बीजेपी सांसद ने बेटे की जीत का दावा किया और कहा कि वो हमसे भी ज्यादा अच्छा काम करेंगे.

उन्होंने कहा कि करण भूषण सिंह हमसे भी अच्छा काम करेंगे. आप भी पता कर लो, हमसे अच्छा व्यवहार, मिलने का तरीका.. बात करने का..नियम से रहना..नियम से उठना बैठना है. वो सारी चीजों से जुड़े हैं. हमारा पूरा परिवार गांव में रहता है और गांव के सारे संस्कार उन्हें मिले हैं. जीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो सीधा बाई फॉल मारेंगे और कुछ नहीं.. 

UP News: यूपी ने बनाया एक दिन में नया रिकॉर्ड, योगी के मंत्री ने दी जानकारी

यूपी लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज कैसरगंज सीट पर भी मतदान हो रहा है. बीजेपी सांसद सुबह यहां पोलिंग बूथ में वोटिंग के लिए पहुंचे, वोटिंग के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की और सभी लोगों से वोट करने की अपील की. 

बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह महिला पहलवानों द्वारा लगाए यौन शोषण के आरोपों के बाद विवादों में आ गए थे, जिसके बाद भाजपा ने इस बार कैसरगंज सीट से उनका टिकट काटकर उनके छोटे बेटे करण भूषण सिंह को दिया है.  उनके सामने समाजवादी पार्टी की ओर से भगत राम और बसपा ने यहां से नरेंद्र पांडे को चुनाव मैदान में उतारा है. 

बृजभूषण शरण सिंह इस सीट से लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं 2009 में वो सपा के टिकट पर सांसद बने थे, जिसके बाद 2014 और 2019 में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget