एक्सप्लोरर

एग्जिट पोल में देश के मूड पर निषाद समाज की प्रतिक्रिया, पीएम मोदी को लेकर किया दावा

UP Exit Poll 2024: एग्जिट पोल में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ देश में सरकार बनाते हुए दिख रही है.  देश के चुनावी मिजाज पर प्रयागराज में मल्लाहों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव थमने के बाद एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर तमाम सियासी दलों के नेताओं की ओर से बयानों का दौर शुरू हो गया है. तमाम एग्जिट पोल में तीसरी बार भी देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनते हुए दिखाई दे रही है. बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ देश में सरकार बनाते हुए दिख रही है.  देश के चुनावी मिजाज पर प्रयागराज में मल्लाहों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

पूर्वांचल की कई सीटों पर निषाद समाज अहम भूमिका निभाता है. यहां बड़ी संख्या में निषाद मतदाता है. एग्जिट पोल को लेकर जब इनसे बात की गई तो उन्होंने केंद्र में एनडीए की सरकार बनने की भविष्यवाणी पर प्रतिक्रिया दी है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नाविक टिंकू निषाद ने पीएम नरेंद्र मोदी की जीत की भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे का बहुत विकास हुआ है और महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं. चुनावी नतीजों के दिन पीएम मोदी की बड़ी जीत होगी. 

टिंकू निषाद ने आगे कहा कि पिछली सरकारें केवल खोखले वादे करती थीं, वहीं मोदी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है. हर कोई उनसे खुश है. पीएम मोदी ने विदेश में देश का नाम रोशन किया है. विदेश में भारत का डंका बज रहा है. लोग भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानने लगे हैं. पीएम मोदी ने भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसकर घोटाले-घपले को बंद करा दिया.

अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर का भी चुनाव पर असर देखने को मिला है. टिंकू निषाद ने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद हम लोगों का व्यवसाय पहले से ज्यादा फल-फूल रहा है. हम लोगों की कमाई भी अच्छी हो रही है. मोदी जी इतना अच्छा काम कर रहे हैं और आगे भी वह देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.  आपको बता दें एबीपी सीवोटर सर्वे में भी इस बार एनडीए को 353-383 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि इंडिया गठबंधन को 152-182 सीटें मिलने का अनुमान है.

यूपी में नहीं बनेगी BJP की बात? अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल
UP MLC Election Results 2026 Live: गोरखपुर में बिना सील वाली मतपेटी पर बवाल, लखनऊ में वोटों की संख्या में गड़बड़ी
Live: गोरखपुर में बिना सील वाली मतपेटी पर बवाल, लखनऊ में वोटों की संख्या में गड़बड़ी
कौन हैं सपा में शामिल होने वाले धर्मेंद्र कश्यप? BJP से रहे दो बार सांसद
कौन हैं सपा में शामिल होने वाले धर्मेंद्र कश्यप? BJP से रहे दो बार सांसद

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget