एक्सप्लोरर

यूपी में नहीं बनेगी BJP की बात? अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है सामने

ABP CVoter Exit Poll 2024: बीजेपी पिछली दो बार से यूपी में शानदार प्रदर्शन करती आ रही है लेकिन, इस बार बीजेपी को कोशिशों को झटका लगता दिख रहा है. बीजेपी के वोट शेयर में भी कमी आई है.

ABP CVoter Exit Poll 2024: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को लेकर जो एबीपी सीवोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी को झटका लगता दिख रही है. बीजेपी यूपी में लगातार 80 सीटों को जीतने का दावा कर रही थी, लेकिन एग्जिट पोल में जो आंकड़े सामने आए हैं वो कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. बीजेपी न सिर्फ अपने लक्ष्य से दूर दिखाई दे रही है बल्कि इस बार उसका प्रदर्शन पिछली दो बार के मुकाबले कमजोर रह सकता है. 

साल 2014 और 2019 में बीजेपी जबरदस्त प्रदर्शन किया था. यही नहीं पिछली बार जब यूपी में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी  का गठबंधन था तब भी बीजेपी का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला थी और बीजेपी ने सहयोगियों के साथ 64 सीटों पर जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार कई सीटों पर बीजेपी फंसती हुई दिखाई दे रही है. जिससे उसके मिशन 80 को करारा झटका लगता दिख रहा है.

कई सीटों पर बीजेपी को टक्कर
बीजेपी को कई सीटों पर कड़ी टक्कर मिल रही है. इनमें रायबरेली, कन्नौज, मैनपुरी, आजमगढ़, गाजीपुर, अमेठी जैसी सीटें शामिल हैं. जबकि अमेठी, कन्नौज सीट पर बीजेपी ने 2019 के चुनाव में जीत दर्ज की थी. इनके अलावा भी पूर्वांचल की कई सीटों पर बीजेपी को जीत के लिए जद्दोजहद करनी पड़ सकती है. पिछली बार के चुनाव में बीजेपी का वोट प्रतिशत भी 50 फीसद से ज़्यादा रहा था. 

एबीपी सीवोटर एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में इस बार एनडीए के वोट प्रतिशत में गिरावट आई है. एनडीए को 44.1 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है जबकि इंडिया गठबंधन को 36.9 फीसदी वोट शेयर मिलने के आसार हैं. वहीं बसपा के खाते में 14.2 फीसदी वोट शेयर आ सकता है. 

Lok Sabha Election 2024: यूपी की इन 13 सीटों पर साफ हो जाएगी BJP? Exit Poll से अलग चौंकाने वाला दावा

बीजेपी को कितनी सीटें
वहीं सीट की बात करें तो यूपी में एनडीए यानी बीजेपी और उसके सहयोगियों को 62-66 सीटें मिल सकती हैं. उधर सपा और कांग्रेस के इंडिया अलायस को 15-17 सीटें मिलने के आसार हैं. बसपा का इस बार यूपी में खाता भी खुलते नहीं दिखाई दे रहा है. 

Disclaimer: एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल सर्वे 19 जून से 1 जून 2024 के बीच किया गया है. इसका सैंपल साइज 4 लाख 31 हजार 182 है और ये सर्वे सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया, जिनमें 4129 विधानसभा सीटें शामिल हैं. एबीपी सी वोटर सर्वे का राज्य स्तर पर  मार्जिन ऑफ एरर + और -3 प्रतिशत और क्षेत्रीय स्तर पर + और  -5 प्रतिशत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget