एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: इस सीट से प्रत्याशी बदल सकती है सपा, आज से शुरू हो रहा नामांकन

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी एक बार फिर अपना उम्मीदवार बदल सकती है. हालांकि अब तक पार्टी ने 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी बदले हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए दो चरण की वोटिंग खत्म हो गई है. जबकि चौथे चरण के लिए नामांकन भी खत्म हो चुका है. लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के बदलने का सिलसिला नहीं थम रहा है. अब एक बार फिर से प्रत्याशी बदले जाने की अटकलें तेज हो गई हैं. 

इस बार पार्टी प्रयागराज की फूलपुर सीट से अपना प्रत्याशी बदले ने पर विचार कर रही है. सूत्रों की मानें तो सपा फूलपुर सीट से अपना उम्मीदवार बदल सकती है. मौजूदा उम्मीदवार अमरनाथ मौर्या की जगह किसी दूसरे को टिकट दिया जा सकता है. हालांकि इसपर फैसले सोमवार की शाम तक होने की संभावना है.

सूत्रों की मानें तो टिकट बदलने के लिए चर्चा को लेकर अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में बैठक बुलाई है. प्रयागराज के पार्टी नेताओं को सुबह 11:00 बजे लखनऊ के दफ्तर में पहुंचने को कहा गया है. टिकट बदलने को लेकर अखिलेश यादव प्रयागराज के स्थानीय नेताओं से चर्चा करेंगे.

कौन हैं दावेदार
संभावित दावेदारों में प्रतापगढ़ के एक विधायक समेत कई दूसरे नेताओं के नाम चर्चा में है. बता दें कि फूलपुर सीट पर समाजवादी पार्टी ने अमरनाथ मौर्य को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने मौजूदा सांसद केशरी देवी पटेल का टिकट काटकर फूलपुर विधानसभा सीट से विधायक प्रवीण पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है. बहुजन समाज पार्टी ने अपने मंडल प्रभारी और शिक्षाविद जगन्नाथ पाल को टिकट दिया है.

बता दें कि सपा ने अब तक मेरठ, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, बदायूं, मिश्रिख, बिजनौर, सुल्तानपुर, मुरादाबाद, कन्नौज और शाहजहांपुर सीट पर प्रत्याशी बदला है. सपा के बार-बार प्रत्याशी बदलने पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. लेकिन इसके बाद भी यह सिलसिला लगातार जारी है. अब इस सीट पर सप अपने उम्मीदवार को बदल सकती है जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

Lok Sabha Election 2024: 'दुश्मन आपके सामने से वार नहीं करेगा, बहरूपियों को चप्पल मारकर भगा देना चाहिए'- आकाश आनंद

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget