एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: मिशन 2024 के लिए BJP का सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फूड ब्लॉगर्स वाला प्लान तैयार, जानें- क्या है रणनीति?

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को बीजेपी जमीन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर पूरे दमखम के साथ लड़ने की तैयारी कर रही है. इसलिए पार्टी ने नई रणनीति बनाई है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा (BJP) हर तरीके से खुद को मजबूत करना चाहती है और इस कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर भी अपनी पकड़ पहले से और अधिक मजबूत करने की रणनीति बना रही है. भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के चुनाव में भी सोशल मीडिया को अपना एक बड़ा हथियार बनाया था, लेकिन अब 10 साल बाद पार्टी अपने पुराने लोगों से इतर भी कुछ और नए सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर को अपने साथ जोड़ने की रणनीति बना रही है. मिशन 2024 में पार्टी सोशल मीडिया की पिच पर अब और आक्रामक दिखने वाली है.

27 अगस्त को होगी बैठक

आगामी 27 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष लखनऊ आ रहे हैं. पार्टी ने इस दिन प्रदेश स्तरीय कार्यशाला लखनऊ में आयोजित की है. उसमें हर लोकसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया संयोजक व सह संयोजकों को बुलाया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने हर संगठनात्मक मंडल पर पांच-पांच लोगों की सोशल मीडिया टीम बनाई है. रणनीति के तहत भाजपा हर जिले में नए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को चिन्हित कर रही है और हर लोकसभा क्षेत्र में करीब 200 लोगों की सोशल मीडिया टीम तैयार की जा रही है.  

विपक्ष ने भी बढ़ाई सोशल मीडिया पर सक्रियता

भाजपा की देखा देखी विरोधी दलों ने भी अपनी सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ा दी है और राजनीतिक दलों ने चुनाव से इतर भी सोशल मीडिया का नियमित वार रूम बना रखा है. विपक्ष की यह सक्रियता देखते हुए भाजपा ने अब खुद को और मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है और अपना कुनबा फिर से बढ़ाने की योजना है.

बीजेपी ने बनाई ये रणनीति

भारतीय जनता पार्टी ने रणनीति के तहत राजनीतिक लोगों से हटकर भी अन्य लोगों को अपने सोशल मीडिया का हिस्सा बनाने की कवायद शुरू की है. पार्टी की कोशिश है कि सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं, जो लोग स्वतंत्र रूप से सोशल मीडिया पर सक्रिय होते हैं उनको इसका हिस्सा बनाया जाए. पार्टी ने मोटे अनाज के फायदे और सरकार द्वारा इसकी पहल को समझाने के लिए फूड ब्लॉगर्स को अपने साथ जोड़ने की रणनीति बनाई है, तो वहीं नए स्टार्टअप और नई आर्थिक नीतियों के बारे में लिखने के लिए आर्थिक क्षेत्र पर सोशल मीडिया में लिखने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है.

Lok Sabha Elections: अखिलेश यादव और मायावती की सबसे बड़ी मुसीबत हैं ये आंकड़े, सुधार नहीं हुआ तो 2024 में होगा सूपड़ा साफ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget