एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी, अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र को दे चुके हैं चुनौती, मिली थी हार

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी में जल्द ही एक और बड़े बसपा नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. सपा उन्हें इस सीट से प्रत्याशी भी बना सकती है.

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में सियासी गठजोड़ की राजनीति दोनों तरफ से की जा रही है. बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों अपने कुनबे को मजबूत करने में जुटे हैं. इस बीच आजमगढ़ से बसपा के दिग्गज नेता और कई बार विधायक रह चुके बड़े समाजसेवी गुड्डु जमाली समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो सपा उन्हें आजमगढ़ सीट से उम्मीदवार भी बना सकती है. 

गुड्डू जमाली को लेकर इन दिनों चर्चा तेज हैं. खबरों की माने तो 28 फरवरी को वो समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. सपा के साथ उनकी बातचीत लगभग फाइनल हो चुकी है, अब बस एलान होना बाकी है. इस बात की तस्दीक इस बात से भी होती है कि खुद सपा नेता आईपी सिंह उन्हें लेकर ये दावा किया है. आईपी सिंह ने एक्स पर लिखा, 'आजमगढ़ से अनेकों बार के विधायक रहे बड़े समाजसेवी श्री गुड्डू जमाली का समाजवादी पार्टी में शामिल होना पार्टी के लिए हम सबके लिए सुखद पहलू होगा'

क़यास लगाए जा रहे हैं कि गुड्डू जमाली अगर समाजवादी पार्टी में आते हैं तो अखिलेश यादव उन्हें आज़मगढ़ सीट से उम्मीदवार बना सकते हैं. ऐसा हुआ तो इस सीट पर बीजेपी के साथ मुकाबला बेहद दिलचस्प हो जाएगा. 

कौन हैं गुड्डू जमाली?
गुड्डू जमाली आजमगढ़ के मुबारकपुर के रहने वाले हैं और बड़े बिजनेसमैन हैं. साल 2022 में आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था. जबकि सपा की ओर से यहां अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया था. इस उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा था और बीजेपी के दिनेश लाल निरहुआ चुनाव जीत गए थे. 

आजमगढ़ सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है. 2019 में इस सीट पर अखिलेश यादव की जीत हुई थी लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव के बाद जब उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दिया तो उपचुनाव में ये सीट सपा के हाथ से निकल गई थी. धर्मेंद्र यादव की हार के पीछे गुड्डू जमाली सबसे बड़ी वजह बने थे. इस उपचुनाव में बीजेपी के दिनेश लाल निरहुआ 3,12,768 वोट मिले. जबकि सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को 3,04,089 वोट और गुड्डू जमाली को 2,66,210 मिले. अगर बसपा ने उन्हें खड़ा नही किया होता यहां से सपा की जीत हो सकती थी. 

UP Politics: अखिलेश की सियासी जमीन पर सीएम मोहन यादव उगाएंगे बीजेपी की फसल, यादव महाकुंभ के लिए आएंगे लखनऊ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget