एक्सप्लोरर

बरेली में बढ़ी BJP की कलह, मेयर के बयान पर भड़के संतोष गंगवार कहा- 'बोलने से पहले सोचे-समझें..'

Bareilly Lok Sabha Election 2024: संतोष गंगवार ने मेयर उमेश गौतम का नाम लिए बिना निशाना साधा और कहा, मैंने कोशिश की कि किसी को नाराज न करूं. राजनैतिक क्रम में आना जाना लगा रहता है. ये बात समझ आना चाहिए.

Lok Sabha Election 2024: यूपी की बरेली लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी कलह बाहर आने लगी है. मेयर डॉ उमेश गौतम के कथित ऑडियो को लेकर भाजपा में भूकंप सा आ गया है. कथित ऑडियो के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और आठ बार के सांसद संतोष गंगवार काफी नाराज है. वही इस ऑडियो के बाद कुर्मी समाज भी नाराज हो गया है और चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दे दी है. 

कुर्मी समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मेयर उमेश गौतम के इस्तीफे की मांग की है तो वही संतोष गंगवार ने भी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि किसी वर्ग विशेष जाति विशेष के ऊपर टिप्पणी करने से भाजपा को पूरे प्रदेश में नुकसान होगा. सांसद संतोष गंगवार इस पूरे प्रकरण पर अभी तक चुप्पी साधे हुए थे. उनकी जगह उनके सेल वीरू, उनके समर्थक और कुर्मी समाज के लोग बोल रहे थे लेकिन अब पहली बार संतोष गंगवार का दर्द छलका है. 

बरेली में बढ़ी बीजेपी की कलह
संतोष गंगवार ने मीरगंज में हुए भाजपा के बूथ सम्मेलन में मेयर का नाम लिए बगैर उनके ऊपर जमकर निशाना साधा. संतोष गंगवार ने कहा कि मेरे काम करने का जो तरीका है मैंने कोशिश की कि किसी को नाराज न करूं. राजनैतिक क्रम में आना जाना लगा रहता है. इस बात को समझ में आना चाहिए.

बीजेपी सांसद ने कहा, मुझे तकलीफ इस बात की है आज पार्टी जो कुछ भी है आप सबके बल पर है. इस बीच में हम पार्टी के विपरीत कुछ बात करते है तो इससे अंदाजा लगा सकते है हम नुकसान किसका कर रहे है. नुकसान आप स्वयं का कर रहे है पार्टी का तो हो ही रहा है. उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए जिम्मेदारी के पद पर बैठे है अगर वो ऐसी बयानबाजी कर जाते है जो भारतीय जनता पार्टी का पूरे प्रदेश में नुकसान करती है. 

बीजेपी सांसद ने किया पलटवार
भाजपा को सभी वर्गो का सहयोग मिल रहा है. वर्ग विशेष और व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी से बचना चाहिए. अगर किसी जाति समाज के बारे में टिप्पणी करेंगे तो हम इस पर विचार कर लें. अगर मुझसे किसी को व्यक्तिगत शिकायत है तो वो मुझसे मिल ले मैं उसका समाधान निकालूंगा और अगर मेरी गलती है तो मैं उसकी माफी भी मागूंगा. ऐसा कोई काम न करे जिससे पार्टी का नुकसान हो. मेरा किसी से कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं है. कार्यकर्ता आते जाते रहेंगे, पर पार्टी बनी रहे, पार्टी का सम्मान बना रहे, पार्टी अच्छे ढंग से लोग चलाते रहे ये हम सबकी जिम्मेदारी है.

दूसरी तरफ़ प्रेमनगर स्थित मौर्या छात्रावास में पूर्व केंद्रीय मंत्री और आठ बार के सांसद संतोष गंगवार के खिलाफ वायरल हुई मेयर डॉक्टर उमेश गौतम की कथित ऑडियो के बाद कुर्मी समाज के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इसका असर बरेली नहीं बल्कि देश की सभी पास 543 सीटों पर देखने को मिलेगा.

कुर्मी समाज के लोग आज प्रेम नगर स्थित मौर्य छात्रावास एकत्रित हुए और वहां पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कुर्मी समाज के लोगों का कहना है कि मेयर को माफी मांगनी चाहिए और अगर मेयर माफी नहीं मांगते हैं और भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व मेयर के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करता है तो फिर वह लोग पूरी तरीके से चुनाव का बहिष्कार करेंगे.

Pilibhit में गरजे Akhilesh Yadav, पीएम मोदी का नाम लिए बिना किया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डिप्टी CM को करनी चाहिए थी कार्रवाई', प्रयागराज में कार्यकर्ता की पिटाई पर बोले BJP विधायक
'डिप्टी CM को करनी चाहिए थी कार्रवाई', प्रयागराज में कार्यकर्ता की पिटाई पर बोले BJP विधायक
अखिलेश के MLA के आवास का घेराव करने पहुंचे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
अखिलेश के MLA के आवास का घेराव करने पहुंचे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
अमेठी में एंटी करप्शन टीम का एक्शन, 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
अमेठी में एंटी करप्शन टीम का एक्शन, 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
'चेले-चपाटों से सनातन धर्म पर अनर्गल बयान दिलवा रहे हैं अखिलेश’, BJP नेता ने किया तीखा हमला
'चेले-चपाटों से सनातन धर्म पर अनर्गल बयान दिलवा रहे हैं अखिलेश’, BJP नेता ने किया तीखा हमला

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
पड़ोसी बांग्लादेश में भड़की हिंसा से अलर्ट मोड में भारत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
पड़ोसी बांग्लादेश में भड़की हिंसा से अलर्ट मोड में भारत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
Dairy Subsidy: 10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
Embed widget