एक्सप्लोरर

पड़ोसी बांग्लादेश में भड़की हिंसा से अलर्ट मोड में भारत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

बांग्लादेश में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कपड़ा मजदूरों के प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि सरकार हालात पर नजर रख रही है.

पड़ोसी बांग्लादेश में कपड़ा मजदूरों के उग्र विरोध-प्रदर्शन को लेकर भारत काफी सतर्कता बरत रहा है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने  मंगलवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि बांग्लादेश के घटनाक्रमों को लेकर कहा कि वे लगातार नजर बनाए हुए हैं. गौरतलब है कि बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग के श्रमिकों की तरफ से वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर लगातार हिंसक प्रदर्शन किए जा रहे हैं. वाहनों में तोड़फोड़ और प्रमुख सड़कों को ब्लॉक किए गए है. हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. 

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारियों की राजधानी ढाका के मीरपुर, आशुलिया, गाजीपुर और नारायणगंज इलाकों में कानून प्रवर्तन कर्मियों के साथ झड़पें हुईं.  खबरों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वैन में आग लगा दी, जबकि पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, पानी की बौछारें कीं और लाठियां बरसा दी.

BGME का आंकड़ा

बांग्लादेश गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (BGME) के अनुसार, विरोध प्रदर्शनों के कारण ढाका, गाजीपुर और मध्य मयमनसिंह में रजिस्ट्रेड लगभग 4,000 कपड़ा कारखानों में से 670 को बंद करना पड़ा है. मजदूरों की मांग है कि न्यूनतम मासिक वेतन मौजूदा 12,500 रुपये से बढ़ाकर 30,000 किया जाए. BGME के अनुसार, बांग्लादेश के कपड़ा उद्योग में 40 लाख से अधिक मजदूर काम करते हैं. यह देश की निर्यात आय का एक प्रमुख स्रोत है. चीन के बाद बांग्लादेश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा परिधान निर्यातक देश है. 

गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद का आरोप

गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने आरोप लगाया कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की फिलहाल भंग हो चुकी अवामी लीग पार्टी से जुड़े कुछ कपड़ा कारखानों के मालिक भी अशांति भड़काने में भूमिका निभा रहे हैं.

अहमद ने अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अवामी लीग की राजनीति से जुड़े कारखाना मालिक भी अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. पूर्व सांसद भी इसमें शामिल हैं.’’गाजीपुर के उपायुक्त मोहम्मद नुरुल करीम भुइयां ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में ‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश’ (BGB) के जवानों की 10 टुकड़ियां तैनात की गई हैं.

 

 

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
Cyclonic Storm Murasu Live: भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु ने दी दस्तक, तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश
LIVE: भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु ने दी दस्तक, तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश
Explained: हिमालय के सब नहीं, तो किन शहरों को बचाया जा सकता है? जानें कहां फंसी बात
हिमालय के सब नहीं, तो किन शहरों को बचाया जा सकता है? जानें कहां फंसी बात
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी? यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए कई राज्यों में वोटिंग शुरू
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी? यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग शुरू
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'समझदार-मैच्योर लोगों में होती है हाई लेवल बहस', किरेन रिजिजू का राहुल पर तंज
'समझदार-मैच्योर लोगों में होती है हाई लेवल बहस', किरेन रिजिजू का राहुल पर तंज
SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget