एक्सप्लोरर

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन में मेरठ और बागपत की दो बहनों की मौत, सर्राफा कारोबारी सहित चार घायल

परिजनों ने बताया कि सोमवार से ही परिवार से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा था. इस कारण घरवालों की चिंता बढ़ती जा रही थी.

जम्मू क्षेत्र में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे मेरठ और बागपत के परिवारों पर सोमवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. भवन मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन में मेरठ और बागपत की दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में मेरठ के मवाना निवासी सर्राफा कारोबारी अमित वर्मा की पत्नी नीरा वर्मा और उनकी साली चांदनी (निवासी खेकड़ा, बागपत) की मौत हो गई. जबकि अमित वर्मा, उनकी बेटी विधि, साडू मयंक और मयंक की मां गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक, मेरठ देहात क्षेत्र के मवाना के रहने वाले अमित वर्मा अपने परिवार के साथ सोमवार को दिल्ली से वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए थे. उनके साथ बागपत के खेकड़ा निवासी साडू मयंक, उनकी पत्नी चांदनी और सास भी शामिल थीं. दर्शन के दौरान जैसे ही पूरा परिवार अर्धकुंवारी के पास पहुंचा, अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ और सभी लोग उसकी चपेट में आ गए.

घरवालों की चिंता बढ़ती जा रही

परिजनों ने बताया कि सोमवार से ही परिवार से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा था. इस कारण घरवालों की चिंता बढ़ती जा रही थी. बुधवार सुबह जब हादसे की जानकारी मिली तो मेरठ और बागपत में कोहराम मच गया. परिजन और रिश्तेदार एक-दूसरे को ढांढस बंधाते नजर आए.

नींबू पानी दिया और नीचे जलते हुए...यूपी महिला आयोग को निक्की के परिजनों ने बताया घटना का 'सच'

नीरा के ससुर अशोक वर्मा ने बताया कि “कल से फोन नहीं लग रहा था. हादसे की खबर सुनने के बाद से अनिष्ट की आशंका सताने लगी थी. सुबह बेटे का फोन आया तो असलियत का पता चला.”  परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा कुछ परिजन जम्मू के लिएभी रवाना हुए है.

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
रामदेव के बयान पर AIMIM बोली- 'नकली घी नहीं बिक रहा तो सपा-BJP के लिए माहौल बना रहे'
रामदेव के बयान पर AIMIM बोली- 'नकली घी नहीं बिक रहा तो सपा-BJP के लिए माहौल बना रहे'
यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेस, इन जिलों को होगा फायदा, 17, 542 करोड़ होंगे खर्च
यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेस, इन जिलों को होगा फायदा, 17, 542 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget