एक्सप्लोरर

नींबू पानी दिया और नीचे जलते हुए...यूपी महिला आयोग को निक्की के परिजनों ने बताया घटना का 'सच'

UP News: गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ मीनाक्षी भराला पहुंची.

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोक कर रख दिया है, अब इस मामले में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर मीनाक्षी भराला निक्की भाटी के परिवार से मिलने उनके घर पर पहुंची. मीनाक्षी भराला ने इस हत्याकांड को लेकर मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया है.

मीडिया से बातचीत में मीनाक्षी भराला ने कहा, निक्की के परिवार के लोगों से बातचीत हुई है, उन्होंने जल्द से जल्द इंसाफ की मांग की है. मीनाक्षी भराला से बातचीत में निक्की की बहन कंचन ने कहा कि, समाज के डर से उसने 20 तारीख को मारपीट की घटना की पुलिस से शिकायत नहीं की थी.

'अब कोई और निक्की न हो'

निक्की की बहन कंचन ने महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला से रोते हुए कहा कि, 'अब कोई और निक्की न हो.' मीनाक्षी भराला ने कहा कि, अब इस समाज में, देश में और प्रदेश में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों इस पर हमें ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है.

'घटना वाले दिन सब कुछ था समान्य'

निक्की की बहन कंचन ने महिला आयोग की सदस्य से यह भी कहा कि, "घटना वाले दिन सब कुछ समान्य था, कंचन की तबीयत खराब होने की वजह से निक्की ने उसे नींबू पानी दिया था. इसके बाद निक्की ने अपने बच्चे का होमवर्क कराया और इसके बाद वह कपड़े प्रेस करने के लिए ऊपर गई. इसके बाद वह जलते हुए नीचे आई है." मीनाक्षी भराला से कंचन ने यह भी कहा कि, निक्की को उसके पति विपिन ने आग लगाई थी.

जांच पूरी होने के बाद दाखिल होगी चार्जशीट

राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ मीनाक्षी भराला ने कहा, इस मामले को लेकर कमिश्नर से बातचीत हुई है, तीन-चार दिनों में इस केस की जांच पूरी हो जाएगी. इसके बाद इस मामले में चार्जशीट दाखिल हो जाएगी. इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर मीनाक्षी भराला ने कहा, इनका इंस्टाग्राम पर ऐसी कोई खराब रील नहीं थी, सिर्फ मेकओवर की रील ही थीं. इसमें आपत्तिजनक नहीं था. 

निक्की के पति विपिन के अफेयर को लेकर महिला आयोग की सदस्य डॉ मीनाक्षी भराला ने कहा, अगर निक्की और कंचन को इस बारे में पता था तो समाज को साइड रखते हुए अपने घर वापस आ जाना चाहिये था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget