एक्सप्लोरर

राजपूत ने भारत के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया, टी20 विश्वकप जीतनेवाली भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं

लाल चंद राजपूत ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिये आवेदन किया है। राजपूत इससे पहले जिंबाब्वे टीम के कोच थे। फिलहाल आईसीसी ने इस टीम को निलंबित कर दिया है। राजपूत इससे पहले भी भारतीय टीम के कोच रहे हैं। इनकी अगुवाई में भारत ने पहला टी20 विश्व कप जीता था।

मुंबई, एजेंसी। पूर्व मैनेजर लालचंद राजपूत ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए दावेदारी पेश की है। राजपूत अभी जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के कोच हैं लेकिन आईसीसी के सरकारी हस्तक्षेप के कारण जिंबाब्वे क्रिकेट को निलंबित करने के बाद उन्होंने भारत का मुख्य कोच बनने में रुचि दिखाई है।

जानकारी के मुताबिक कि दक्षिण अफ्रीका में 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के मैनेजर रहे राजपूत ने बीसीसीआई को निर्धारित समय सीमा खत्म होने से पूर्व दुबई हवाई अड्डे से आवेदन भेजा जबकि वह कनाडा जा रहे थे।

बीसीसीआई ने मुख्य कोच, बल्लेबाजी कोच और गेंदबाजी कोच सहित अन्य पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं और इसके लिए अंतिम तारीख 30 जुलाई थी। मुंबई के पूर्व सलामी बल्लेबाज राजपूत ने भारत का भी प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अफगानिस्तान के अलावा असम को कोचिंग दी है जबकि दो साल के लिए टी20 मुंबई लीग की टीम के भी कोच रहे।

राजपूत के करीबी सूत्र ने बताया है कि राजपूत ने मुख्य कोच के लिए अपने नाम पर विचार नहीं होने की स्थिति में बीसीसीआई से आग्रह किया है कि बल्लेबाजी कोच के लिए उनके नाम पर विचार किया जाए। मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री सहित कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों का कार्यकाल 45 दिनों के लिए बढ़ाया गया है जो वेस्टइंडीज के आगामी दौरे तक रहेगा।

टीम के नए कोचों को बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति चुनेगी जिसमें विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, पूर्व मुख्य कोच अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी शामिल हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था', CM योगी का अफसरों को निर्देश
'दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था', CM योगी का अफसरों को निर्देश
महोबा: 'साइकिल टूट गई, घर वाले डांटेंगे', डर के मारे 8वीं के छात्र ने लगा ली फांसी
महोबा: 'साइकिल टूट गई, घर वाले डांटेंगे', डर के मारे 8वीं के छात्र ने लगा ली फांसी
योगी सरकार में विंध्य त्रिकोण बना धार्मिक पर्यटन का केंद्र, 1.84 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
योगी सरकार में विंध्य त्रिकोण बना धार्मिक पर्यटन का केंद्र, 1.84 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget