एक्सप्लोरर

UP Congress: अजय कुमार लल्लू ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- इस सरकार में पागल हो गया है 'विकास' 

kushinagar Politics: अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने कहा कि भाजपा (BJP) सरकार में विकास पागल हो गया है. बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि नौजवान सड़क पर नौकरी के लिए संघर्ष करने को मजबूर है.

Congress Attack on BJP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने संगठन कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करना शुरू कर दिया है. विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस (Congress) पार्टी ने आज न्याय पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में जनता से सीधे जुड़ने और उनसे जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश के सह प्रभारी राजेश त्रिपाठी (Rajesh Tripathi) के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र दिया. दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जीत के लिए उत्साह भरा. 

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना 
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने सरकार पर जमकर भड़ास निकाली. सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, किसान, भ्रष्टाचार को लेकर जमकर हमला बोला. कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए नेताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनता का प्यार देखकर लगता है कि हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे. प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि सरकार केवल कागजी आंकड़ों में खेल कर रही है. 

विकास पागल हो गया है
कांग्रेस पार्टी ने कुशीनगर जिले के पडरौना कस्बे के मंगलम अतिथि भवन में न्याय पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम आयोजित किया था. प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला. प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास पागल हो गया है. अगर विकास का असली रूप देखना है तो सीएम सिटी गोरखपुर में जाकर देखिए...पूरे प्रदेश में सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है. 

चरम पर है महंगाई
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि किसानों का गन्ना मूल्य अभी भी मिलों पर बकाया है, उसका भुगतान नहीं हुआ है. लागत बढ़ गई है लेकिन चार साल से गन्ना मूल्य की बढ़ोत्तरी नहीं हुई है. कांग्रेस नेता ने कहा कि डीजल- पेट्रोल महंगा हो गया है, सिलेंडर का मूल्य इतना बढ़ गया है कि खाना बनाना मुश्किल हो रहा है. महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है, घर की रसोई का बजट गड़बड़ हो गया है.

यूपी में बनाने जा रहे हैं पूर्ण बहुमत की सरकार 
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि नौजवान सड़क पर नौकरी के लिए संघर्ष करने को मजबूर है. जिनको नौकरी दी गई है वो भी सड़क पर हैं क्योंकि उसमें भी भ्रष्टाचार हुआ है. अजय लल्लू ने 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी के गठबंधन के सवाल पर कहा कि 2017 में हमारी पार्टी ने एलायंस किया, उसमे पार्टी को बहुत नुकसान हुआ है. इस बार हम अकेले चुनाव लड़ेंगे. जिस तरह से लोगों का समर्थन मिल रहा है उससे हमें विश्वास है कि यूपी में हम पूर्ण बहुत की सरकार बनाने जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:  

Aziz Qureshi: कांग्रेस नेता ने मुसलमानों कहा बेगैरत, राक्षसों और दरिंदों से की सरकार की तुलना

Varanasi Prabudh Sammelan: सीएम योगी बोले- सनातन धर्म का केंद्र रही है काशी, सबको होती है गर्व की अनुभूति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे सीएम योगी
'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे सीएम योगी
अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
योगी सरकार में युवाओं को मिला प्रोत्साहन, नवयुग फेस्ट में दिखा परंपराओं के प्रति लगाव
योगी सरकार में युवाओं को मिला प्रोत्साहन, नवयुग फेस्ट में दिखा परंपराओं के प्रति लगाव
यूपी में छूटे मतदाता अब जुड़ेंगे, पंचायत-निकाय की वोटर लिस्ट से होगा मिलान
यूपी में छूटे मतदाता अब जुड़ेंगे, पंचायत-निकाय की वोटर लिस्ट से होगा मिलान

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
'लाभार्थियों के लिए आधार की जगह जल्द...', मंत्री के बयान को कांग्रेस ने SIR से जोड़ा
'लाभार्थियों के लिए आधार की जगह जल्द...', मंत्री के बयान को कांग्रेस ने SIR से जोड़ा
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget