एक्सप्लोरर

Aziz Qureshi: कांग्रेस नेता ने मुसलमानों कहा बेगैरत, राक्षसों और दरिंदों से की सरकार की तुलना

Rampur Aziz Qureshi: अजीज कुरैशी ने मुसलमानों (Muslims) और रामपुर (Rampur) के लोगों को बेगैरत बता दिया. वहीं, सरकार (Government) की तुलना राक्षसों, दरिंदों और डाकुओं से कर दी. 

Aziz Qureshi in Rampur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) के पूर्व राज्यपाल रहे कांग्रेस (Congress) नेता अजीज कुरैशी (Aziz Qureshi) ने रामपुर (Rampur) में सपा सांसद आजम खान (Azam Khan) के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने मुसलमानों (Muslims) और योगी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देते हुए मुसलमानों और रामपुर के लोगों को बेगैरत और बेहिस बता दिया. वहीं, सरकार की तुलना राक्षसों, दरिंदों और डाकुओं से करते हुए चुल्लू भर पानी मे डूबने को कह दिया. उन्होंने महमूद गजनवी, अहमदशाह अब्दाली और दुर्रानी का भी जिक्र किया. अजीज कुरैशी ने आजम खान के लिए लोगों को भड़काने और उकसाने की कोशिश करते हुए कानून व्यवस्था को ठप करने के लिए कहा.

हमारी कौम बेगैरती है
अजीज कुरैशी ने मुसलमानों के लिए कहा कि हमारी कौम बेगैरती है. आजम भाई के साथ जितनी जुल्म, ज़्यादती हुई इतनी इतिहास में कहीं नहीं मिलेगी. बड़े-बड़े डाकू लुटेरे हुए हैं उन्होंने ने कभी ऐसा नहीं किया. महमूद गजनवी, अहमदशाह अब्दाली और दुर्रानी के जमाने में भी कभी ऐसा नहीं हुआ, जैसा इस सरकार ने किया . उन्होंने कहा कि मुसलमानों की बेहिसी है, खास तौर से रामपुर वालों की. मेरी ननिहाल रामपुर की है, मैं भी रामपुर का ही हूं. वर्ना शहर का नज़्मों नस्त (कानून-व्यवस्था) रुक जानी चाहिए थी. प्रदर्शन, रुकावट, रास्तों को रोकना, सड़कों का रोकना सब करना चाहिए था. यहां पर नौजवानों को आगे आना चाहिए था.

सरकार को शर्म आ जाए
अजीज कुरैशी ने कहा कि आजम खान के साथ जो जुल्म, ज़्यादती इस सरकार ने की है, इस सरकार को शर्म आ जाए, डूबने के लिए चुल्लू भर पानी मिले. ये शैतान राक्षकों, खून पीने वाले दरिंदों और इंसान की लड़ाई है. एक तरफ इंसान है दूसरी तरफ वो हैं. जो होना है, वो हो रहा है आप देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने जौहर यूनिवर्सिटी को मान्यता दिलाने में कोई तीर नहीं मारा है, हर कोई वही काम करता. मैं जानता था मेरी गवर्नरी चली जाएगी लेकिन या तो अपनी कौम को देख लेता या गवर्नरी को देखता. मैंने अपने फर्ज की अदायगी की. उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरा तबका नहीं चाहता है कि मुसलमान पढ़ें लिखें. 

नया नहीं है कांग्रेस का प्रेम 
अजीज कुरैशी मिलने तो आजम खान के परिवार से आए थे लेकिन जो बयान उन्होंने मुसलमानों और सरकार को लेकर दे दिया उससे आजम खान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. सपा सांसद आजम खान के लिए कांग्रेस नेताओं का ये प्रेम कोई नया नहीं है. इससे पहले कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी और भोपाल के विधायक भी आजम खान के परिवार से मिलने रामपुर जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें:  

UP Politics: भाजपा पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- सरकार ने जनता को अनाथ छोड़ दिया है

Varanasi Prabudh Sammelan: सीएम योगी बोले- सनातन धर्म का केंद्र रही है काशी, सबको होती है गर्व की अनुभूति

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget