एक्सप्लोरर

Varanasi Prabudh Sammelan: सीएम योगी बोले- सनातन धर्म का केंद्र रही है काशी, सबको होती है गर्व की अनुभूति

BJP Prabudh Sammelan: वाराणसी (Varanasi) में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सीएम योगी ने कहा कि वो काशी की धरती को नमन करते हैं. काशी प्राचीन काल से ही हिंदू सनातन धर्म का केंद्र रही है.  

Varanasi BJP Prabudh Sammelan: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) को देखते हुए बीजेपी ने आज से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन (Prabudh Sammelan) की शुरुआत की है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (CM Yogi Adityanath) ने वाराणसी (Varanasi) में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहा कि वो काशी की धरती को नमन करते हैं. शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी ने कहा कि शिक्षक दिवस को हम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr Sarvepalli Radhakrishnan) के स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं. काशी की धरती से भी डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का संबंध रहा है. 

काशी पर हर व्यक्ति गौरव की अनुभूति करता है
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सीएम योगी ने कहा कि काशी प्राचीन काल से ही हिंदू सनातन धर्म का केंद्र रही है. आज काशी पर हर व्यक्ति गौरव की अनुभूति करता है. अपनी परंपरा, संस्कृति और विरासत पर गर्व होना सौभाग्य की बात है. सीएम योगी ने काशी के उदाहरण को हमने प्रदेश के अन्य स्थानों पर उतारने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि कहा कि देश में 1947 से सरकारें चली आ रही हैं. लेकिन, सरकार के विकास का विजन तय नहीं हो पाता था, अपने एक संकीर्ण एजेंडे के साथ सरकारें आती-जाती थी. 

हर क्षेत्र में नया उदाहरण प्रस्तुत करती है काशी 
सीएम योगी ने कहा कि काशी जन्म से लेकर अंतिम यात्रा तक हर क्षेत्र में नया उदाहरण प्रस्तुत करती है. उन्होंने कहा कि विकास के क्षेत्र में काशी ने जो प्रतिमान स्थापित किए हैं उसी लेकर हम प्रदेश के अन्य-अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं. सीएम ने कहा कि शासन की मंशा क्या है ये उसकी नियति से पता चल जाता है. प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सीएम योगी ने प्रयागराज कुंभ और काशी में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का भी जिक्र किया. 

राम मंदिर के कार्य का किया जिक्र
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक नेतृत्व वो था जिसने आजादी के तत्काल बाद सोमनाथ मंदिर के कार्य के शुभारंभ का विरोध किया था और एक नेतृत्व आज है जो अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण कार्य के लिए प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर 5 सदी के इंतजार को दूर कर गौरव की अनुभू​ति कर रहा है.

आज काशी, नई काशी के रूप में प्रस्तुत है
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद भारतीयता से जुड़े लोगों को हतोत्साहित किया गया. इससे इतर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय आस्था और संस्कृति की आत्मा की पहचान वाले देश के स्थानों की पहचान को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया गया. योग दिवस और कुंभ को वैश्विक आयाम मिला. काशी में विश्वनाथ धाम कॉरिडोर बन रहा है. महात्मा गांधी ने 1916 में काशी की गंदगी का उल्लेख किया था. आज काशी, नई काशी के रूप में प्रस्तुत है. मां विंध्यवासिनी धाम योजना के साथ ही मथुरा आदि में जो योजनाएं लागू हो रही हैं उससे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है. सीएम योगी ने अयोध्या में दीपोत्सव के आयोजन का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि कुंभकारों का फायदा हुआ है. पीएम मोदी के आत्म निर्भरभारत के विजन ने देश का कल्याण किया है.

सीएम ने कोरोना काल का किया जिक्र
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दंगों के बिना कोई त्योहार नहीं होता था. चार सालों में प्रदेश में व्यापक परिवर्तन दिखाई पड़ रहा है. सभी ने अपने क्षेत्र में कार्य किया है. प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है. प्रथम कोरोना काल में हमने अपनी बसों से कोटा से सभी छात्रों को घर पहुंचाया. प्रयागराज से छात्रों को घर पहुंचाया. प्रदेश के 40 लाख लोगों को घर तो पहुंचाया ही, अन्य राज्यों के लोगों को भी उनके घरों तक पहुंचाया. 

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित कर रही है बीजेपी
बीजेपी आज से प्रदेश के 17 नगरों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित कर रही है. इसके साथ ही 6 से 20 सितंबर तक प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. 6 से 20 सितंबर तक पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारीगण सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सम्मिलित होकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजनों से मिलकर संवाद करेंगे. प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सरकार द्वारा जनता के हित में किए जा रहे कार्यों, सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं, उपलब्धियों और लोककल्याणकारी कार्यों की चर्चा होगी.

ये भी पढ़ें:  

Keshav Prasad Maurya: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को फर्जी डिग्री के मामले में मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की अर्जी  

Dengue in Firozabad: फिरोजाबाद में डेंगू व वायरल का कहर जारी, एक बच्ची की मौत, मृतकों की संख्या 51 तक पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अलग राज्य की चाह ऐसी, BJP से बेटे का टिकट कुर्बान करने को तैयार ये नेता
यूपी में अलग राज्य की चाह ऐसी, BJP से बेटे का टिकट कुर्बान करने को तैयार ये नेता
अमिताभ ठाकुर बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के CEO? आवेदन में कहा- 'मैं हिन्दू हूं, राम के आदर्शों में है विश्वास'
अमिताभ ठाकुर बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के CEO? आवेदन में कहा- 'मैं हिन्दू हूं, राम के आदर्शों में है विश्वास'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget