एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में मुंबई से गोरखपुर पहुंची कुशीनगर एक्‍सप्रेस, सुरक्षा घेरे में यात्रियों का हुआ थर्मल चेकअप

मुंबई में लॉक डाउन किया गया है। इस बीच कुशी नगर एक्सप्रेस गोरखपुर पहुंची। यहां सभी यात्रियों की चेकिंग की गयी।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से जनता कर्फ्यू के बीच कुशीनगर एक्‍सप्रेस लॉकडाउन में मुंबई से चलकर सुबह आठ बजे गोरखपुर जंक्‍शन पर पहुंची। यहां पर ट्रेन के पहुंचने के पहले ही प्‍लेटफार्म नंबर एक को पूरी तरह से कड़ी सुरक्षा के बीच घेर लिया गया। जिससे कि ट्रेन में सवार कोई भी यात्री बगैर जांच कराए, शहर में न जा सके। प्‍लेटफार्म पर जहां रेलवे के आलाधिकारियों के साथ कर्मचारी और रेलवे पुलिस ने घेराबंदी कर मोर्चा संभाला, तो वहीं कैब-वे में जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी यात्रियों की थर्मल जांच के बाद ही उन्हें गंतव्‍य की ओर जाने दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की घोषणा की है। सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी लोगों को घरों में रहना है। इस बीच कुशीनगर एक्‍सप्रेस रविवार की सुबह 8 बजे मुंबई के लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस से चलकर गोरखपुर पहुंची। इसी ट्रेन में कोराना वायरस के खौफ के कारण बड़ी संख्‍या में लोग महानगरों से पलायन कर गांव-घर पहुंच रहे हैं। ऐसे में वायरस के संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है।

कुशीनगर एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचते ही कतार लगवाकर एक-एक या‍त्री को बाहर कैब-वे की ओर से जाने के लिए कहा गया। पूरी ट्रेन की रेलवे प्रशासन ने घेराबंदी कर ली। रेलवे स्‍टेशन से बाहर निकलने वाले यात्रियों की थर्मल जांच के बाद ही उन्‍हें बाहर की ओर जाने दिया गया। एक-एक कर सभी यात्रियों की जांच की गई। थर्मल जांच में ये देखा गया कि किसी मरीज को बुखार और सर्दी-जुकाम के साथ कोरोना वायरस के लक्षण तो नहीं दिख रहे हैं।

पूर्वोत्‍तर रेलवे के सहायक मंडल चिकित्‍साधिकारी डा. दुर्गेश कुमार चौधरी ने बताया कि यहां पर जो पहले से चलने वाली ट्रेनें आ रही हैं, इन यात्रियों की कफ और बुखार की जांच कर रहे हैं। सभी की स्‍क्रीनिंग की जी रही है। कुशीनगर एक्‍सप्रेस में स्‍क्रीनिंग में कोरोना का कोई भी मरीज नहीं मिला है। पूर्वोत्‍तर रेलवे की मेडिकल टीम यहां आने वाली सभी ट्रेनों के यात्रियों की स्‍क्रीनिंग कर रही है। सभी पैरामेडिकल स्‍टाफ और एंबुलेंस लगाई गई है। सुबह सात बजे से हमारी टीम दिनभर लगी रहेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट से 3 भाइयों की मौत; 9 झुलसे
गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट से 3 भाइयों की मौत; 9 झुलसे
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget