एक्सप्लोरर

Kundarki Bypoll 2024: कुंदरकी से सपा ने मोहम्मद रिजवान को प्रत्याशी बनाया, तीन बार रह चुके हैं विधायक

Kundarki Bypoll 2024: कुदंरकी सीट पर सपा ने फिर से मुस्लिम चेहरे पर भरोसा जताते हुए हाजी मोहम्मद रिजवान को उम्मीदवार बनाया है. वो इस सीट से तीन बार विधायक रहे हैं.

Kundarki Bypoll SP Candidate: लंबे सोच विचार के बाद समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित कर दिया है. सपा ने कुंदरकी से हाजी मोहम्मद रिजवान को उम्मीदवार बनाया है. हाजी मोहम्मद रिजवान इस सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं. कुंदरकी सीट सपा का गढ़ रही है. इस सीट पर मुस्लिम आबादी निर्णायक भूमिका में माना जाती है. जो जीत और हार तय करती है. 

कुदंरकी सीट पर सपा ने फिर से मुस्लिम चेहरे पर भरोसा जताते हुए हाजी मोहम्मद रिजवान को उम्मीदवार बनाया है. लेकिन इस बार बहुजन समाज पार्टी, आज़ाद समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM इन तीनों दलों से भी मुस्लिम प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में है. सपा उम्मीदवार के आने से अब कुंदरकी में चार मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. ऐसे में मुस्लिम वोटरों में बिखराव देखने को मिल सकता है.

सपा को हो सकता है नुकसान
बीजेपी ने इसी सियासी समीकरण को समझते हुए कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है. इस सीट पर भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है लेकिन, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से हाफिज मोहम्मद वारिस और बसपा से रिफत उल्लाह उर्फ नेता छिद्दा और चंद्रशेखर आज़ाद की आज़ाद समाज पार्टी से चांद बाबू मलिक के चुनाव मैदान में आने से इस बार मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है।.

माना जा रहा है कि इन उम्मीदवारों के आने से इस सीट पर दूसरे दल समाजवादी पार्टी का समीकरण खराब कर सकते हैं. सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान आज ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे. कुंदरकी सीट पर नामांकन की आखिरी तारीख कल 25 अक्टूबर को है ऐसे में सपा प्रत्याशी पहले ही अपनी पर्चा दाखिल कर देंगे.

भाजपा ने रामवीर सिंह ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है जो इस सीट पर सपा के मोहम्मद रिजवान से दो बार चुनाव हार चुके हैं. रामवीर अभी तक विधान सभा का कोई चुनाव नही जीते हैं लेकिन, भाजपा के नेताओ में इस सीट पर सबसे मजबूत उन्ही को माना जाता है इसलिए एक बार फिर भाजपा ने उन्हीं पर भरोसा जताया है. 

जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 9 साल बाद लिया अपमान का बदला, हत्या के बाद काट दी नाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
वेब सीरीज से आया नकली नोट बनाने का आइडिया, YouTube की मदद से छाप डाले 5.26 लाख रुपये
वेब सीरीज से आया नकली नोट बनाने का आइडिया, YouTube की मदद से छाप डाले 5.26 लाख
अम्बेडकरनगर: सपा बागी विधायक के फलाहार में जुटे भारी समर्थक, दिखाई सियासी ताकत
अम्बेडकरनगर: सपा बागी विधायक के फलाहार में जुटे भारी समर्थक, दिखाई सियासी ताकत

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget