एक्सप्लोरर

Janmashtami 2023: कृष्ण जनमाष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर ने जारी की एडवाइजरी,भीड़ में न आएं बच्चे, बुजुर्ग और बीमार

Krishna Janmashtami 2023 Mathura: जन्माष्टमी 2023 के मौके पर भीड़ को देखते हुए बांके बिहारी मंदिर ने एडवाइजरी जारी की है. जिसमें बच्चों, दिव्यांग और बुजुर्गों को भीड़ के दौरान नहीं आने की अपील की गई.

Shri Krishna Janmashtami: देशभर में श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव धूमधाम से मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस बार भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव मनाया जाएगा. ऐसे में सात सितंबर को गुरुवार के दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्मोत्‍सव मनाए जाने की तैयारी जोरों-शोरों पर चल रही है. मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं. इसी बीच बांके बिहारी मंदिर में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर मंदिर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जहां जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है और सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं. वहीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है. इस एडवाइजरी के अनुसार मंदिर प्रशासन ने बच्चों, दिव्यांग, वृद्ध और मरीजों से मंदिर ना आने की अपील की है.

जेबकतरों से रहे सावधान

इसके अलावा मंदिर प्रशासन ने भारी भीड़ के दौरान चोरी जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि श्रद्धालु जेबकतरों और चेनस्नेचर और मोबाइल चोरों से सावधान रहे और अपने साथ किसी प्रकार का बैग या कीमती सामान ना लाएं. इसके साथ ही मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मंदिर में निर्धारित प्रवेश और निकास मार्ग का ही इस्तेमाल करने की अपील की है.

निर्धारित स्थल पर ही उतारें जूता-चप्पल

मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालु मंदिर में जूता, चप्पल पहनकर ना आएं. अपने जूते और चप्पल को निर्धारित स्थल पर ही उतार कर आएं. मंदिर प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार श्रद्धालु प्रमुख त्योहारों पर वृंदावन में ट्रैफिक जाम और भीड़ के अत्यधिक दबाव की स्थिति का आकलन करने के पश्चात ही वृंदावन पधारे.

असामाजिक तत्वों से रहें सावधान

ज्यादा भीड़ में किसी के गुम होने पर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि श्रद्धालु अपने परिजनों की जेब में पता और फोन नंबर की पर्ची अवश्य रखें. ताकि परिजनों से बिछड़ने पर आपको सूचित किया जा सके. मंदिर की तरफ से खोया-पाया केंद्र बांके बिहारी जी पुलिस चौकी पर बनाया गया है, जरूरत के अनुसार इसकी मदद ले. एडवाइजरी में श्रद्धालुओं को असामाजिक तत्वों से सावधान रहने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़ें:
Krishna Janmashtami: मथुरा में इस बार यूं मनाया जाएगा कृष्ण जन्मोत्सव, ISRO चीफ के नाम पर होगा पुष्प बंगला, जानें- क्या होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मायावती जी आईं लेकिन...' CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज
'मायावती जी आईं लेकिन...' CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget