एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज को मात देने के बादल कप्तान कोहली ने कही बड़ी बात, बोले- ये जिम्मेदारी लेने का मौका था

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने कहा कि 'हमें पता था कि 270 से ऊपर का कोई भी लक्ष्य चुनौतीपूर्ण होगा। टीम को जब जरूरत थी तब शतक जड़कर अच्छा लग रहा है।'

पोर्ट आफ स्पेन, एजेंसी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत के बाद कहा कि शुरुआती विकेट गंवाने के बाद यह आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने की उनकी बारी थी। कोहली ने दूसरे मैच में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 42वां शतक पूरा किया। सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन (02) और रोहित शर्मा (18) के विकेट जल्दी गंवाने के बाद 30 साल के कोहली ने 125 गेंद में 120 रन की पारी खेली जिससे भारत ने वर्षा से प्रभावित मैच में रविवार को सात विकेट पर 279 रन बनाए। भारत ने डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत मैच 59 रन से जीता।

कोहली ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल करने के बाद कहा, 'हमें पता था कि 270 से ऊपर का कोई भी लक्ष्य चुनौतीपूर्ण होगा। टीम को जब जरूरत थी तब शतक जड़कर अच्छा लग रहा है।' उन्होंने कहा, 'शिखर और रोहित बड़ी पारी नहीं खेल पाए। शीर्ष तीन में से एक को हमेशा बड़ी पारी खेलनी होती है। सीनियर खिलाड़ी को आगे आना होता है और आज आगे आकर खेलने का मौका मेरे पास था।'

वेस्टइंडीज को मात देने के बादल कप्तान कोहली ने कही बड़ी बात, बोले- ये जिम्मेदारी लेने का मौका था

कोहली विश्व कप में बड़ी पारियां नहीं खेल पाए थे और मार्च के बाद यह उनका पहला शतक है। इस पारी के दौरान वह पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़कर एकदिवसीय मैचों में भारत के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज भी बने। भारतीय कप्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रन के पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के 26 साल पुराने रिकार्ड को भी तोड़ा।

कोहली ने कहा कि टास जीतना अच्छा रहा क्योंकि दूसरी पारी में विकेट बल्लेबाज के लिए मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा, 'हमने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हम ऐसा ही करना चाहते थे। अगर आप वेस्टइंडीज की पारी का दूसरा हिस्सा देखो तो बल्लेबाजी करने में मुश्किल हो रही थी। मुझे लगता है कि बारिश से उन्हें मदद मिली, अन्यथा बल्लेबाजी करना और मुश्किल होता।'

वेस्टइंडीज को मात देने के बादल कप्तान कोहली ने कही बड़ी बात, बोले- ये जिम्मेदारी लेने का मौका था

कोहली ने कहा, 'जब शिमरोन हेटमायर और निकोलस पूरण एक साथ खेल रहे थे तब बारिश के कारण बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो गई थी। गेंद जब आउटफील्ड में जा रही थी तो गीली होने के कारण ग्रिप करने में दिक्कत हो रही थी। भारतीय कप्तान ने कहा कि वेस्टइंडीज की टीम में बायें हाथ के बल्लेबाजों की संख्या को देखते हुए उन्होंने युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को खिलाने का फैसला किया। कोहली ने श्रेयस अय्यर की भी तारीफ की जिन्होंने 71 रन की उम्दा पारी खेली। उन्होंने कहा, 'वह काफी आत्मविश्वास के साथ खेलने वाला बल्लेबाज है और उसका रवैया भी सही है। उसने तेजी से रन बनाए और मेरे ऊपर से दबाव कम किया। मेरे आउट होने के बाद उसने अतिरिक्त रन भी बनाए।'

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा कि अंतिम छह विकेट 62 रन पर खोने के कारण उन्हें मैच गंवाना पड़ा। वेस्टइंडीज की टीम चार विकेट पर 148 रन बनाकर एक समय अच्छी स्थिति में दिख रही थी लेकिन इसके बाद उसने लगातार विकेट गंवाए और पूरी टीम 42 ओवर में 210 रन पर ढेर हो गई।

वेस्टइंडीज को मात देने के बादल कप्तान कोहली ने कही बड़ी बात, बोले- ये जिम्मेदारी लेने का मौका था

होल्डर ने कहा, 'बेहद निराशाजनक। हमने काफी अच्छी गेंदबाजी की और मैच हमारे हाथों में था। हमने अंतिम लम्हों में अहम विकेट गंवाए और मैच हार गए।' उन्होंने कहा, 'हमें जिम्मेदारी लेनी होगी। हमें मैच को और लंबा खींचना होगा। पिच काफी अच्छी थी और उमस भरे हालात के बावजूद गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी। वे हमें काफी निराश कर रहे हैं।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget