एक्सप्लोरर

Uttarakhand: यूक्रेन में फंसे छात्र के परिजनों से मिले Pushkar Singh Dhami, कही ये बात

Khatima News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी आज यूक्रेन में फंसे छात्र के पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि केन्द्र सरकार छात्रों को लाने की कोशिश कर रही है.

Pushkar Singh Dhami In Khatima: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खटीमा (Khatima) पहुंचे, जहां उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र ऋषभ लोहिया (Indian Student In Ukraine) के परिजनों से मुलाकात की. सीएम धामी ने ऋषभ के घरवालों को ढांढस बंधाया. उन्होंने ऋषभ से वीडियो कॉल पर बात भी की और उनकी सकुशल वापसी के लिए शुभकामनाएं दी. सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से यूक्रेन (Student Stranded In Ukraine) में फंसे छात्र-छात्राओं को जल्द वापस लाने की कोशिश की जा रही है.

यूक्रेन में फंसे छात्र के परिजनों से मुलाकात
यूक्रेन में उत्तराखंड के सैकड़ों छात्र फंसे हुए हैं. सीएम धामी आज अपनी विधानसभा क्षेत्र खटीमा में उन छात्रों के परिजनों से मिले जो यूक्रेन में फंसे हुए हैं. सीएम सबसे पहले ऋषभ लोहिया के घर पहुंचे. ऋषभ के पिता दिनेश लोहिया सैनिक हैं और लद्दाख में तैनात हैं. धामी ने यहां पहुंचकर ऋषभ की मां मोहिनी लोहिया, भाई-बहन और नानी से बात की और उनके बेटे को जल्द वापस लाने की बात कही. इसके बाद उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए ऋषभ से भी बात की. इस दौरान छात्र ने बताया कि वो अब हंगरी पहुंच चुका है. केन्द्र सरकार द्वारा भेजे गए वाहन से उन्हें बॉर्डर पार कराया गया. जिसके बाद धामी ने उन्हें सकुशल वापसी के लिए शुभकामनाएं भी दी. 

धामी ने दिलाया ये भरोसा
ऋषभ की नानी बसंती देवी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद किया और उनसे मांग की कि जल्द से जल्द उनके नाती को सरकार सुरक्षित घर पहुंचाए. पुष्कर सिंह धामी ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की यही कोशिश है कि जल्द से जल्द फंसे हुए सभी छात्र-छात्राओं को सकुशल भारत लाया जाए.  उत्तराखंड के सैकड़ों छात्र पढ़ाई करने यूक्रेन गए थे जो रूस और यूक्रेन के युद्ध के चलते वहां फंस गए हैं. इन सभी छात्रों की वापसी के लिए सरकार लगातार कोशिशें कर रही है.  

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: बलिया में अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, गैस के दाम और बिजली की कीमतों पर कही यह बात

Kedarnath Dham: 6 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, महाशिवरात्रि पर हुआ एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget